Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»डा. बिन्दल आज एक दिवसीय कालाआम प्रवास पर रहे
    हिमाचल प्रदेश

    डा. बिन्दल आज एक दिवसीय कालाआम प्रवास पर रहे

    By Himachal VartaMarch 12, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 12 मार्च ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ):- डॉ. बिन्दल आज एक दिवसीय कालाआम प्रवास पर रहे
    मोगीनंद में उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन साहित कई विकास कार्यों को किया जनसमर्पित
    विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर के शानदार नेतृत्व में नाहन विधानसभा क्षेत्र आदर्श विधानसभा बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में सडक, पुल, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षण सुविधाओं में ऐतिहासिक और शानदार उपलब्धियां हासिल की गई हैं जिसके कारण आज नाहन क्षेत्र का नाम प्रदेश में अग्रणी विधानसभा क्षेत्र के रूप में लिया जा रहा है।
    डा. राजीव बिन्दल आज शनिवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र के मोगीनंद में उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोगीनंद के अतिरिक्त भवन के लोर्कापण अवसर पर मोगीनंद में जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कालाअंब-त्रिलोकपुर सड़क में जाटांवाला खाले पर पुल की आधारशिला रखी तथा ईएसआई अस्पातल भवन कालाआम के निर्माण कार्य का शुभारम्भ करते हुए भूमि पूजन भी किया।
    डा. बिन्दल ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र कालाआम क्षेत्र में लगातार स्वास्थ्य सेवाआें में विस्तार किया जा रहा है। आज जहां मोगीनंद उप स्वास्थ्य केन्द्र को अपना शानदार भवन मिला है वहीं करीब 94 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले ईएसआई अस्पताल से औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में काम करने वाले हजारों मजदूरों के साथ आम जनों को बड़ा लाभ मिलेगा।
    डा. बिन्दल ने कहा कि प्रधानंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नडडा और भाजपा के वरिष्ठ राष्ट्रीय नेताओं के मार्गदर्शन में चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है। उन्होंने कहा कि इन चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस अब हाशिए पर पहुंच चुकी है और कुल 710 विधानसभा सीटों के चुनाव में कांग्रेस 50 सीटों से भी कम सीटों तक सिमट गई है।
    डा. बिन्दल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर के शानदार नेतृत्व में हिमाचल में हुए अभूतपूर्व और ऐतिहासिक विकास कार्यो की बदौलत तथा चार राज्यों के चुनावी नतीजों के परिणामस्वरूप आने वाले दिनों में हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा की सरकार दोबारा से बनने वाली है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों की बदौलत जनता ने एक बार फिर मोदी सरकार पर भरोसा जताया है और आने वाले दिनों में हिमाचल प्रदेश में भी यह देखने को मिलेगा।
    डा. बिन्दल ने काला आम पंचायत में आज स्वास्थ्य और स्कूल के भवनों के लोकार्पण तथा पुल के शिलान्यास कार्यों के लिए पंचायत तथा क्षेत्रवासियों को बधाई दी है।
    इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष श्री प्रताप ठाकुर, जिला परिषद और बीडीसी सदस्यों के अलावा पंचायत प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.