Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»महिला सशक्तिकरण पर नाहन में हुआ मंथन
    हिमाचल प्रदेश

    महिला सशक्तिकरण पर नाहन में हुआ मंथन

    By Himachal VartaMarch 15, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 15 मार्च  (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :-    आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार की ओर अग्रसर हों महिलाएं
    महिला सशक्तिकरण के उददेश्य से आज नाहन में महिला सम्मेलनों का आयोजन किया गया। प्रथम सम्मेलन भाजपा महिला मोर्चा द्वारा हिन्दू आश्रम, नाहन में आयोजित किया गया। दूसरा सम्मेलन नाबार्ड के सौजन्य से एम.मी. हॉल नाहन में किया गया जिसमें नाहन विधानसभा क्षेत्र की 150 से अधिक स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों ने भाग लिया और आत्मनिर्भर और स्वरोजगार विषयों पर चर्चा में भाग लिया।

    लोकसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश कश्यप, विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा एवं प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड की उपपध्यक्षा श्रीमती रश्मिधर सूद ने प्रमुखता से इन सम्मेलन में भाग लिया।

    एम.सी. हॉल में आयोजित स्वयं सहायता समूह उत्पाद प्रर्दशनी एवं सम्मेलन के अवसर पर सांसद श्री सुरेश कश्यप ने अपने सम्बोधन में महिलाओं के सशक्तिकरण की आवश्यकता पर बल देते संगठन और सरकार स्तर पर किए जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी महिला सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय स्तर पर लगातार ग्रास रूट तक कार्य कर रहे हैं। इसी प्रकार प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार भी महिला कल्याण के लिए तीव्रता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जहां अधिकाधिक महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा पैंशन के दायरे में लाया जा रहा है वहीं महिला शक्ति को आत्म निर्भर बनाने के लिए भी कई योजनाएं चलाई गई हैं।
    विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने अपने सम्बोधन में कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में महिलाओं का शिक्षित और आत्म निर्भर होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महिला समाज की धूरी है इसलिए उनका मानसिक, शारिरिक और आर्थिक दृष्टि से मजबूत होना समाज और राष्ट्र के लिए अत्यंत आवश्यक है।
    डा. बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में करीब 150 स्वयं सहायता समूह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और सेवा कार्य में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह की हमारी बहनों ने कोरोना संकट में शानदार कार्य किया है। स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों ने जहां कोरोना संकट में मास्क बनाकर घर-घर वितरित किए वहीं सैनिटाईजर और राशन वितरण में भी अभूतपूर्व योगदान दिया है।
    डा. बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में हम ग्रामीण स्तर पर महिला समूहों के माध्यम से कार्य कर रहे हैं जिसमें 1.50 लाख नींबू के पौधों का रोपण महिला समूहांे के माध्यम से गत समय में किया गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हम सिलाई मशीनें, नटिंग मशीनें और दोना पत्तल की मशीन भी प्रदान कर रहें ताकि हमारी माृत शक्ति आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कहा कि आज आयोजित महिला सम्मेलनों महिलाओं के सशक्तिकरण पर विस्तार से चर्चा हुई।
    हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड की उपाध्यक्ष और प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रश्मिधर सूद ने अपने सम्बोधन मंे महिला शक्तिकरण और महिलाओं की ताकत के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा महिला उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों और कार्यों के बारे में महिलाआंे को जानकारी दी।
    इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री विनय गुप्ता, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शिवानी वर्मा, मोर्चा की मंडल अध्यक्ष श्रीमती प्रोमिला शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, महामंत्री श्री तपेन्द्र शर्मा के अलावा महिला मोर्चा की विभिन्न पदाधिकारियों ने भी उपस्थित रहे।
    नाबार्ड की ओर से मुख्य महाप्रबन्धक श्री सुधांशु मिश्रा, जिला प्रबन्धक श्री गौरव, अरावली समूह के यशपाल शर्मा ने महिला सशक्तिकरण के लिए नाबार्ड की तरफ से हो रहे प्रयासों की विस्तार से जानकारी प्रदान की।
    इस अवसर पर नाबार्ड की ओर से स्वयं सहायता समूह की ओर से उत्पाद प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के उत्पाद भी प्रदर्शित किए गए
    इस मौके पर नाबार्ड की ओर से ऋण के रूप में स्वयं सहायता समूहों को 1.37 करोड़ रुपये के चैक तथा विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल की ओर से 5-5 हजार रुपये बतौर आर्थिक सहयोग के पत्र स्वयं सहायता समूहों को बांटे गए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.