Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»देश में डूबता हुआ जहाज है कांग्रेस , चार वर्षो में शिलाई में हुआ अथाह विकास : बलदेव तोमर
    हिमाचल प्रदेश

    देश में डूबता हुआ जहाज है कांग्रेस , चार वर्षो में शिलाई में हुआ अथाह विकास : बलदेव तोमर

    By Himachal VartaMarch 22, 2022
    Facebook WhatsApp

     शिलाई  (एसपी जैरथ) 22 मार्च {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:-  शिलाई विधानसभा क्षेत्र के लाधि के ग्राम पंचायत हल्ला में आज खाद्य आपूर्ति विभाग के उपाध्यक्ष बलदेब तोमर  स्थानीय पंचायत के 28 परिवारों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हल्ला का नाम शहीद कल्याण सिंह के नाम से व उनके नाम से लगने वाले मेले को भी जिला स्तरीय का दर्जा दिलाने के लिए स्थानीय लोगो ने बलदेब तोमर का धन्यवाद किया। गौरतलब रहे कि 1999 में कारगिल युद्ध मे हल्ला गांव के सैनिक कल्याण सिंह शहीद हुए थे।

    भारत माँ  के लिए अपनी शहादत देने के  बाद आज बलदेव तोमर ने हल्ला स्कूल का नाम शहीद कल्याण सिंह के नाम से करवाया हैं। भाजपा मीडिया प्रभारी शिलाई कुलदीप शर्मा ने बताया कि हल्ला स्कूल का नाम शहीद कल्याण सिंह के नाम से उनके शहादत पर मनाए जाने वाले मेले को जिला स्तरीय करने पर उनके परिवार व स्थानीय ग्रामीणों में खुशी हैं। आज बलदेब तोमर की मौजूदगी में हल्ला पंचायत के 28 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता ग्रहण की हैं। इस अवसर पर स्थानीय पंचायत के लोगो को सम्बोधित करते हुए बलदेव तोमर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक डूबता जहाज हैं। और इस पर सवार लोग धीरे धीरे साथ छोड़ रहे हैं। आज देश से कांग्रेस पार्टी समाप्त होने की कगार पर हैं।

    पांच राज्यों के चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मात्र 55 विधानसभा क्षेत्र में जीत मिल पाई हैं। आज देश को कुशल प्रधानमंत्री मिले हैं। आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा डबल इंजन से काम किया जा रहा हैं। जिससे आज कांग्रेस पार्टी के लोग भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए परिवारों का स्वागत किया और उन्हें आश्वासन दिलाया कि भाजपा में आपका पूरा मान सम्मान होगा। इस अवसर पर बलदेव तोमर ने स्थानीय पंचायत में अलग अलग कार्यो के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की हैं।

     

     इस अवसर पर गंगा राम सिंगटा, बसंत चौहान, कुंदन सिंह नंबरदार, गुमान सिंह पोजटा, सुरेंद्र राणा, हरि सिंह ठाकुर, जगत सिंह नेगी, बहादुर सिंह वर्मा, डॉ सुखराम, इंदर सिंह ठाकुर, जगली राम,  दौलत राम, देवेंद्र तोमर, जालम सिंह शर्मा, महेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, लायक राम मगेट आदि भाजपा कार्यकर्ता  उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.