Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता के तहत अब 31 मार्च तक भेजें प्रविष्टियां – आर के गौतम
    हिमाचल प्रदेश

    मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता के तहत अब 31 मार्च तक भेजें प्रविष्टियां – आर के गौतम

    By Himachal VartaMarch 22, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन {संजय सिंह } 22 मार्च {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }: – राष्ट्रीय मतदाता दिवस-2022 के उपलक्ष्य पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता जागरुकता अभियान को गति प्रदान करने के लिए तीन अलग-अलग वर्गों के लिए प्रश्नोत्तरी, नारा लेखन, गीत, वीडियो और पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जा रही हैं। इन प्रतियोगिताओं की प्रवेश की तिथि पूर्व में 15 मार्च निर्धारित की गई थी जबकि अब यह तिथि 15 मार्च से बढ़ाकर 31 मार्च निर्धारित की गई है।
    जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोग द्वारा मतदाता जागरुकता कार्यक्रम ‘स्वीप’ यानि सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता के तहत आयोजित की जाने वाली इन प्रतियोगिताओं का थीम ‘मेरा वोट है मेरा भविष्य एक वोट की ताकत’ रखा गया है।
    उन्होंने बताया कि गीत, वीडियो और पोस्टर प्रतियोगिता में तीन वर्ग – संस्थागत, प्रोफेशनल और एमेच्योर वर्ग होंगे। संस्थागत वर्ग में सभी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। इसी प्रकार, प्रोफेशनल वर्ग में गीत-संगीत, वीडियो मेकिंग और पोस्टर मेकिंग में कार्य कर रहे प्रोफेशनल्स या कलाकार भाग ले सकते हैं, जबकि एमेच्योर वर्ग में ऐसे आम लोगों को रखा गया है जोकि गीत, वीडियो और पोस्टर मेकिंग का शौक रखते हैं। गीत, वीडियो और पोस्टर किसी भी भारतीय भाषा में बनाए जा सकते हैं। गीत 3 मिनट से अधिक और वीडियो एक मिनट से अधिक नहीं होने चाहिए। संस्थागत वर्ग की गीत प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार 1 लाख रुपये, द्वितीय 50 हजार, तृतीय 30 हजार और विशेष पुरस्कार के रूप में 15 हजार रुपये की राशि रखी गई है। इसी प्रकार प्रोफेशनल और एमेच्योर वर्ग में भी नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि संस्थागत वर्ग की वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार 2 लाख रुपये, द्वितीय 1 लाख रुपये, तृतीय 75 हजार और विशेष पुरस्कार के रूप में 30 हजार रुपये की राशि रखी गई है। इसी प्रकार, पोस्टर मेकिंग में संस्थागत वर्ग में पहला पुरस्कार 50 हजार रुपये, द्वितीय 30 हजार रुपये, तृतीय 20 हजार रुपये और विशेष पुरस्कार के रूप में 10 हजार रुपये की राशि रखी गई है। नारा लेखन और प्रश्नोत्तरी के विजेताओं के लिए भी नकद पुरस्कार रखे गए हैं।
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उक्त प्रतियोगिताओं से संबंधित जानकारी भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://ecisveep.nic.in/contest/ पर उपलब्ध करवाई गई है। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए सीधे इस वेबसाइट पर पंजीकरण करवाया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, अन्य प्रतियोगिताओं के लिए प्रविष्टियां 31 मार्च तक ईमेल आईडी [email protected] पर भेजी जा सकती हैं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.