Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»लोईयां और हिमाचली टोपी ‌में विद्यानंद सरैक ने पर्याप्त किया पद्मश्री पुरस्कार।
    हिमाचल प्रदेश

    लोईयां और हिमाचली टोपी ‌में विद्यानंद सरैक ने पर्याप्त किया पद्मश्री पुरस्कार।

    By Himachal VartaMarch 22, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन  (एसपी जैरथ) 22 मार्च {हिमाचलवार्ता न्यूज़} :-  जिला सिरमौर व प्रदेश के जाने जाने माने साहित्कार , कवि एवं महान लेखक विद्यानंद सरैक को  दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से अलंकृत किया  गया । विद्यानंद सरैक पुरस्कार लेने के लिए सिरमौरी काला लोईया और हिमाचली टोपी पहनकर राष्ट्रपति भवन पहूंचे।  विद्यानंद का नाम पद्म पुरस्कारों की क्रम संख्या में 35वें स्थान थे । विद्यानंद सरैक पद्मश्री पुरस्कार पाकर गदगद हुए । उन्होने कहा कि प्रदेश व भारत सरकार द्वारा जो उन्हें सम्मान दिया गया है उसे वह ताउम्र नहीं भुला पाएंगे । उन्होने कहा कि उनके पूर्वजन्म के ऐसे सौभाग्य होगें कि वह दूसरी बार पुरस्कार लेने राष्ट्रपति भवन पहूंचे  और  उन्हें राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति वैकेया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से रूबरू होने का अवसर प्राप्त हुआ । साहित्य एवं शिक्षा में उत्कृष्ट एवं निःस्वार्थ  सेवाएं प्रदान करने के लिए विद्यानंद सरैक को पदमश्री अवार्ड से विभूषित किया गया है। इनके साथ इनके बेटे सेवानिवृत सहायक जिला शारीरिक अधिकारी रमेश सरैक, जगमोहन सरैक के अतिरिक्त  पोते दीपक सरैक, ईशान सरैक और विक्रम गंर्धव शामिल हैं ।
    बता दें कि विद्यानंद सरैक प्रदेश के जाने माने साहित्यकार,, उच्च कोटि के लेखक एंव  कवि, लोक कलाकार  तथा  समाज सेवक के रूप में जाने जाते हैं । जिनका जन्म 26 जून, 1941 को राजगढ़ ब्लॉक के देवठी मझगांव में एक साधारण परिवार में हुआ है ।  इससे पहले फरवरी 2018 को विद्यानंद सरैक को  प्रदेश की संस्कृति के सरंक्षण व संवर्धन में उत्कृष्ट योगदान देने पर  हिमाचल प्रदेश के एक प्रमुख कलाकार के रूप में राष्ट्रपति अर्वाड से सम्मानित किया गया था। और अब साहित्य एवं शिक्षा के लिए पदमश्री अवार्ड से नवाजा जाना हिमाचल प्रदेश विशेषकर सिरमौर जिला के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है । विद्यानंद सरैक ने अपना जीवन एक अध्यापक के रूप में आरंभ किया गया था । इस दौरान इनके द्वारा अघ्यापन में विशिष्ट कार्य किए जाने पर भी प्रदेश सरकार अनेकों बार सम्मानित किया गया ।  प्रदेश की संस्कृति के  सरंक्षण व सवंर्धन  में इनका सर्वाधिक योगदान रहा है । चूड़ेश्वर सांस्कृतिक कला मंच के के प्रमुख होने के नाते  विद्यानंद सरैक द्वारा सिरमौर की संस्कृति की महक को गायन, वादन और लोक नृत्य के माध्यम से देश व विदेश तक पहूंचाया गया ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.