Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»मनोरंजन»पांवटा साहिब के होला मोहल्ला को मिलेगा राज्य स्तरीय मेले का दर्जा,सीएम करेंगे घोषणा : सुखराम चौधरी
    मनोरंजन

    पांवटा साहिब के होला मोहल्ला को मिलेगा राज्य स्तरीय मेले का दर्जा,सीएम करेंगे घोषणा : सुखराम चौधरी

    By Himachal VartaMarch 23, 2022
    Facebook WhatsApp

    पाँवटा साहिब (एसपी जैरथ) 23 मार्च {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:- उपमंडल पांवटा साहिब में होला मोहल्ला के अवसर पर नगर परिषद मैदान में आयोजित तीसरी और अंतिम सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली गायक विक्की चौहान के गानों पर पूरा पांडाल नाटी लगाता नजर आया।

    तीसरी सांस्कृतिक संध्या में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मां यमुना के चरणों में दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का विधिवत शुभारंभ किया।

    मेला अधिकारी व एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन ने तीसरी सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी को शॉन व टोपी भेंट की। नगर परिषद के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया ने राधा कृष्ण की तस्वीर जबकि कार्यकारी अधिकारी अजमेर ठाकुर ने स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

    ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने होला मोहल्ला की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की जनता की समस्या को ध्यान में रखते हुए 0 से 60 यूनिट तक बिजली बिल्कुल फ्री कर दी है।

    जिस से प्रदेश के लगभग 4 लाख 40 हजार लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लोगों को बिना एनओसी के बिजली के कनेक्शन दिए जाएंगे।

    पांवटा विधानसभा क्षेत्र में बुजुर्ग और महिलाओं को बिल जमा कराने के लिए बद्रीपुर लाइनों में खड़ा होना पड़ता है। इस समस्या को मध्य नजर रखते हुए जल्द ही बांगरन बाईपास में बिजली का सब डिवीजन खोला जाएगा ताकि लोगों को बिजली का बिल जमा कराते हुए लंबी कतारों में खड़ा ना होना पड़े।

    उन्होंने कहा की पांवटा साहिब के सभी वार्डों में पार्क का निर्माण किया जाएगा ताकि शहर के बुजुर्गों व महिलाओं को सेर करने में कोई दिक्कत ना आए और वह सुबह शाम पार्क में आराम से घूम सके।

    4 अप्रैल को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का पांवटा साहिब का दौरा है और उस दौरान 300 साल पुराने इस होला मोहल्ला को राज्य स्तरीय दर्जा देने की घोषणा का प्रयास किया जाएगा। पांवटा साहिब में पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए रामलीला मैदान, विश्वकर्मा चौक और पुलिस ग्राउंड में जल्दी पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी ताकि लोगों को इस समस्या से निजात मिल सके।

    इससे पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी द्वारा पंचायत समिति के अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, अनिल सैनी, नगर परिषद अध्यक्षा निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया, पार्षद दीपक कुमार, राजरानी, दीपा शर्मा, अंजना भंडारी, मधुकर डोगरी, ममता सैनी, सीमा देवी, तथा मनोज मनोनीत पार्षदों में राजेंद्र सिंह मान अशोक शर्मा मयंक मनजीत चौधरी को शॉल, टोपी तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

    तीसरी और अंतिम सांस्कृतिक संध्या के में हिमाचली गायक विक्की चौहान ने झुमके झुमके ओ बठिणो तेरे झुमके झुमके, बरोटिया भेटा तेरी य तेरी, गांव के सब छोरु लागे नाचदे तथा सही पकड़े हैं यह लगी नाटी सहित एक से बढ़कर एक पहाड़ी गाने पेश कर पंडाल में बैठे सभी दर्शकों को नाटी लगाने पर मजबूर कर दिया।

    इस अवसर पर एसडीएम पांवटा साहिब व मेला अधिकारी विवेक महाजन, डीएसपी पांवटा साहिब वीर बहादुर सिंह, एसएचओ पांवटा अशोक चौहान, बीएमओ राजपुर अजय देओल, तहसीलदार पावटा वेद प्रकाश अग्निहोत्री, नायब तहसीलदार रामभज शर्मा, कार्यकारी अधिकारी अजमेर ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, राहुल चौधरी, शिवानी वर्मा, कृष्णा धीमान व चरणजीत सिंह चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.