राजगढ़ { राजीव कुमार } 24 मार्च {हिमाचलवार्ता न्यूज़ } – आगामी 14 से 16 अप्रैल तक राजगढ़ में आयोजित किए जाने वाले जिला स्तरीय शिरगुल देवता बैशाखी मेले के लिए एसडीएम एवं अध्यक्ष मेला कमेटी राजगढ़ द्वारा निविदांए आमत्रित की गई हैं, जिसमें मेले में लगाए जाने वाले झूले, पंडाल (टैंट), आर्केस्ट्रा व साउंड सिस्टम और बिजली के लिए निविदाएं शामिल हैं। यह निविदाएं एसडीएम राजगढ़ के कार्यालय में 28 मार्च, 2022 तक किसी भी कार्यदिवस में जमा करवाई जा सकती हैं और 28 मार्च को दोपहर 12 बजे तक निविदाएं ली जाएंगी और दोपहर 3 बजे निविदाएं मेला कमेटी के समक्ष खोली जाएंगी।
झूले के बोली दाताओं को झूले का बीमा करवाना आवश्यक होगा तथा निविदा खोलने पर मूबलिक 50 हज़ार रूपये उसी दिन अग्रिम राशि के रूप में जमा करवानी होगी। अधिक जानकारी के लिए एसडीएम कार्यालय के दूरभाष नंबर 01799-221034 पर संपर्क कर सकते हैं।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
