Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 19
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»नाहन मैडिकल कॉलेज में 64 लाख से लगेगी लिफ्ट : डा. बिंदल
    स्वास्थ्य

    नाहन मैडिकल कॉलेज में 64 लाख से लगेगी लिफ्ट : डा. बिंदल

    By Himachal VartaMarch 24, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन {संजय सिंह }24-मार्च (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :-  विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हि.प्र. विधानसभा डा. राजीव बिन्दल ने डा. यशवंत सिंह परमार मैडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन को लेकर बहुत महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की है। नाहन मैडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को नई लिफट, आक्सीजन प्लांट और 25 सीनियर रेजिडेंट डाक्टरों की निुयक्ति का तोहफा मिला है।  इनसे मैडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ौतरी होने के साथ रोगियों को आधुनिक  मैडिकल सुविधाएं में लाभ होगा।
    डा. बिन्दल ने बताया कि नाहन मैडिकल कॉलेज में 25 नए सीनियर रेजिडेंटस चिकित्सकों की नियुक्ति हुए है जिनमें से 22 ने जॉइन कर लिया है।  इन वरिष्ठ चिकित्सकों के आने से मैडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा होगा साथ ही रोगियों को लाभ मिलेगा।
      डा. बिन्दल ने कहा कि मैडिकल कॉलेज नाहन के लिए 1000 एलएमपी का नया आक्सीजन प्लांट स्वीकृत किया गया है और यह प्लांट मैडिकल कॉलेज परिसर पहुंच चुका है। शीघ्र ही यह प्लांट स्थापित कर दिया जाएगा।  वर्तमान में नाहन में मैडिकल कॉलेज में 500 और 300 एलएमपी के दो आक्सीजन प्लांट कार्यरत हैं और इस 1000 एलएमपी के नये प्लांट के जुड़ने के बाद हमारे मैडिकल कालेज एवं अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांटों की कुल क्षमता 1800 एमएमपी हो जाएगी। आक्सीजन प्लांटों की क्षमता बढ़ने से विशेष परिस्थितयों जैसे कोविड महामारी के समय ऑक्सीजन आपूति दिक्कतें नहीं आएंगी।
    डा. बिन्दल ने कहा कि नाहन में रोगियों, तीमारदारों और मैडिकल स्टाफ की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 64 लाख रुपये की अनुमानित लागत से एक लिफट स्वीकृति की गई जिसकी टेंडर प्रक्रिया आरम्भ हो चुकी है। अस्पताल में लिफट लगने से जहां रोगियों विशेषकर गंभीर बीमारी से ग्रस्त रोगी, बुजुर्ग रोगी और अक्षम रोगियों को लाभ मिलेगा।
    डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि नाहन मैडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नडडा और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर के आशीर्वाद से नाहन क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पुल, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.