Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर के तीन टोल बैरियर 21 करोड़ 44 लाख से अधिक में नीलाम हुए
    सिरमौर

    सिरमौर के तीन टोल बैरियर 21 करोड़ 44 लाख से अधिक में नीलाम हुए

    By Himachal VartaMarch 25, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन {संजय सिंह } 25 मार्च (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ):-जिला सिरमौर राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने टोल बैरियर की नीलामी से 10 फीसदी अधिक राजस्व कमाने में कामयाबी हासिल की है। वर्ष 2022-23 के लिए टोल बैरियर की नीलामी प्रक्रिया उपायुक्त जिला सिरमौर आर.के गौतम तथा कलेक्टर आर डी जर्नाथा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें  उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग जिला सिरमौर प्रितपाल सिंह, ऑब्जर्वर प्रताप तंवर, ईटीओ अविनाश चौहान सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

    जिला सिरमौर के चार टोल बैरियरों में शामिल काला अंब, गोविंदघाट पांवटा साहिब, बैहराल तथा शिलाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मिनस बैरियर शामिल रहे। करीब 11:00 बजे के आसपास टेंडर कम नीलामी प्रक्रिया शुरू की गई। हालांकि, इस टोल बैरियर नीलामी प्रक्रिया में पांच फर्म शामिल हुई। मगर तीन बैरियर्स के लिए केवल दो फर्म ने ही विड डाली। हालांकि विभाग के द्वारा टेंडर बॉक्स में टेंडर डाले जाने के अलावा ऑक्शन प्रक्रिया के लिए भी आवाज दी गई।

    मगर दोनों कंपीटीटर्स ने खुली बोली को स्वीकार ना करते हुए डाले गए टेंडर पर ही अपनी सहमति रखी। उपायुक्त आरके गौतम के आदेशों के बाद सील्ड बक्सों में से टेंडर खोले गए। जिनमें तीनों टोल बैरियर्स पर रमेश चौहान एंड कंपनी द्वारा डाला गया टेंडर रिजर्व प्राइस से अधिक पाया गया। जबकि मिनस टोल बैरियर पर केवल एक ही व्यक्ति के द्वारा टेंडर डाला गया था। यह टेंडर में रिजर्व प्राइस से कम पाया गया था।

    जिस पर उपायुक्त सिरमौर आर के गौतम के द्वारा फिर से मिनस टोल बैरियर हेतु नीलामी प्रक्रिया अपनाए जाने के आदेश दिए गए हैं। बता दें कि वर्ष 2021-22 में यह टोल बैरियर 19 करोड़ 33 लाख में नीलाम हुए थे। कंपीटीटर ना होने के बावजूद विभाग के द्वारा इस बार भी रिजर्व प्राइस से ₹700000 अधिक जुटाकर अपनी काबिलियत का प्रमाण दिया गया है। जिला के तीन टोल बैरियर 21 करोड़ 44 लाख 10,000 रुपए में ऑक्शन हुए हैं। आयोजित टोल बैरियर टेंडर प्रक्रिया में ईटीओ भूप राम शर्मा, संदीप, सत्येंद्र विद्यार्थी, शुभम धीमान, दिव्य किशोर गौतम, ऋषभ कुमार आदि उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.