Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 11
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»शहीद परिवारों को दंगे तीन करोड़ और एचआरए का कोई भी विधायक वेतन व पैंशन नहीं लेगा: सुभाष शर्मा
    सिरमौर

    शहीद परिवारों को दंगे तीन करोड़ और एचआरए का कोई भी विधायक वेतन व पैंशन नहीं लेगा: सुभाष शर्मा

    By Himachal VartaMarch 25, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 25 मार्च (एसपी जैरथ) {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:-पैरा फोर्स शहादत प्राप्त सैनिकों के परिवारों सहित प्रदेश के बेरोजगारों को रोजगार सहित बड़े मुद्दों को लेकर हिमाचल रीजनल एलाइंस ने 2022 में सत्ता के लिए बड़े दावेदारी ठोक दी है। 8 से अधिक राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के साथ जुड़कर बने एचआरए ने भाजपा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को दिल्ली की कठपुतली करार दिया है। नाहन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए एचआरए के प्रदेश पॉलिटिकल कोऑर्डिनेटर सुभाष शर्मा ने भाजपा और कांग्रेस पर प्रदेश को कर्जदार बनाने का आरोप लगाया है। यही नहीं उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से यह भी जवाब मांगा है कि अन्य राज्यों से प्रदेश में कितना पैसा लेना है इसका लिखित जवाब दिया जाए।

    उन्होंने अकेले भाखड़ा बांध प्रबंधन बोर्ड द्वारा पंद्रह हजार करोड़ की लेनदारी सहित अन्य राज्यों से लिए जाने वाले पैसे का भी लिखित ब्योरा मांगा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की अपनी कोई भी पार्टी ना होने के चलते यहां का हर मुख्यमंत्री केंद्र के इशारों पर ही नाचता है। यही वजह है कि आज प्रदेश बड़े वित्तीय संकट से गुजर रहा है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि यदि एचआरए को जनता का समर्थन मिलता है तो प्रदेश कर्ज लेने वाला नहीं बल्कि कर्ज देने वाला राज्य होगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल रीजनल एलाइंस प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी और दावा किया कि सरकार बनने पर उन‌का कोई भी विधायक वेतन व पैंशन नहीं लेगा

    उन्होने कहा कि 70 फ़ीसदी 35 वर्ष से कम युवाओं को टिकट दिया जाएगा। जबकि बाकी सीटों के लिए कर्मचारी अथवा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मैदान में उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों को लेकर हिमाचल रीजनल एलाइंस सत्ता में आने का दावा कर रही है उन पर जनता का समर्थन निश्चित ही मिलना तय है। उन्होंने कहा कि यदि एलाइंस की सरकार बनती है तो शहादत परिवार सैनिक के परिवार को फौरन 3 करोड रुपए दिए जाएंगे। यही नहीं, सेवानिवृत्त पेरा फोर्स के सैनिक अथवा फौज के सैनिकों के लिए आधुनिक कॉलोनी का निर्माण कर उनके निवास स्थान सुनिश्चित किए जाएंगे।

    वार्ता के दौरान एचआरए के प्रदेश सचिव विरेंदर, एचआरए की प्रदेश महिला मोर्चा अक्षिता, हिमाचल जनक्रांति पार्टी शिमला लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी ग्रीन, दत्त शर्मा, एचआरए के प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.