Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कानून व्यवस्था का पालन करना हम सबका दायित्व – मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी
    हिमाचल प्रदेश

    कानून व्यवस्था का पालन करना हम सबका दायित्व – मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी

    By Himachal VartaMarch 27, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन  (एसपी जैरथ) 26 मार्च (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ): – मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं अध्यक्ष उपमंडल विधिक सेवाएं प्राधिकरण नाहन पंकज ने कहा कि हम सबका दायित्व है की कानून व्यवस्था का पालन करें और किसी स्थान पर हो रहे गैर कानूनी कार्य की जानकारी 100 नंबर पर या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को दें।
    मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पंकज ने आज नाहन के ग्राम पंचायत आम्बवाला सैनवाला में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर की अध्यक्षता की। उन्होंने मामलों का निपटारा मध्यस्थता के माध्यम से करने बारे जानकारी दी और विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सेवाओं बारे लोगों को बताया। उन्होंने कहा कि विधिक सेवाएं प्राधिकरण विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों का निपटारा कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति प्राधिकरण के टोल फ्री नंबर 15100 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है तथा नालसा ऐप के माध्यम से प्राधिकरण से संबंधित विभिन्न सेवाओं का लाभ उठा सकता है।
    उन्होंने बताया कि विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय स्तर, राज्य स्तर, जिला व उपमंडल स्तर पर निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करवाने के लिए तथा लोगों की समस्याओं के निदान हेतु व्यवस्था की गई है।
    उन्होंने बताया कि सभी महिलाएं, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोग, जिनकी आए तीन लाख से कम हो, बाढ़ व प्राकृतिक आपदा से ग्रस्त लोग, औद्योगिक श्रमिक और वरिष्ठ नागरिक निशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने के लिए पात्र हैं।
    शिविर में सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण माधवी सिंह ने संविधान में प्रदत कानूनी अधिकारों व कानून व्यवस्था बारे जानकारी दी। उन्होंने विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा खोले गए फ्रंट ऑफिस, वहां कार्यरत पैरा लीगल वालंटियर की भूमिका, महिला अधिकारों जिसमें भरण पोषण अधिनियम व घरेलू हिंसा आदि शामिल हैं, बारे लोगों को जागरूक किया।
    शिविर में श्रम निरीक्षक नाहन सोहन लाल जलोटा ने श्रम विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई जाने वाली सेवाओं बारे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने श्रमिकों के कल्याण हेतु गठित कामगार एवं श्रमिक कल्याण बोर्ड, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, ई-श्रम योजना में पंजीकरण बारे भी जानकारी दी।
    पुलिस विभाग से हेमंत चौहान ने महिला सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बारे जानकारी साझा की।
    इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत आम्बवाला सैनवाला संदीपक ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और शिविर के आयोजन हेतु जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण का आभार व्यक्त किया।
    इस शिविर में प्रधान ग्राम पंचायत कटोला सलानी अनीता देवी, उप प्रधान संजीव कुमार, जीवन सिंह, महिला मंडल प्रधान सरोज, पंचायत सदस्य तथा अन्य स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.