Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मेले की समय सीमा समाप्त,चल रहे अवैध रुप से झूले
    हिमाचल प्रदेश

    मेले की समय सीमा समाप्त,चल रहे अवैध रुप से झूले

    By Himachal VartaMarch 28, 2022
    Facebook WhatsApp

    पाँवटा साहिब (एसपी जैरथ)28 मार्च {हिमाचलवार्ता न्यूज़ } :– पांवटा साहिब पुलिस थाना के ठीक सामने ही झूले पिछले 20 घण्टे से अवैध तौर पर चल रहे हैं। इस दौरान यदि कोई अनहोनी घटना पेश आती है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा..?

    पत्रकारों द्वारा जब इस बाबत एसडीएम विवेक महाजन से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्होंने बीते कल ही आधिकारिक तौर पर झूले व दुकानें बंद करने के आदेश तहसीलदार को जारी किए हैं।

    वहीं, जब इस बात को लेकर तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री से बात की गई तो बताया कि उन्होंने बिजली विभाग को कनेक्शन काटने व पुलिस विभाग डीएसपी वीर बहादुर को निर्देश दिए हैं कि झूला बंद करवाया जाए।

    जब यही बात डीएसपी वीर बहादुर से पूछी गई तो उन्होंने बताया कि इस बारे में उन्होंने एसएचओ पांवटा थाना अशोक चौहान को आदेश किए हैं लेकिन जब पत्रकारों ने एसएचओ के नम्बर पर संपर्क करना चाहा तो उनका नंबर बंद पाया गया।

    हैरानी की बात यह है कि प्रशासनिक अधिकारी इस बाबत एक दूसरे को निर्देश-आदेश करने की बात कहते नजर आए। जबकि उक्त सभी अधिकारियों के संज्ञान में है कि मेले में अवैध तौर पर झूले चले हुए हैं।

    इस बारे में नगर परिषद पांवटा के वार्ड 6 से पार्षद रविंद्र सिंह ने बताया कि मेले में झूले बिल्कुल अवैध तौर से चल रहे हैं, जो कि सरासर गलत है। झूलों को लेकर कोई फिटनेस सर्टिफिकेट जारी नहीं हुआ है, जिस कारण कोई भी अनहोनी घटना पेश हो सकती हैं।

    इस दौरान होने वाली किसी भी घटना का जिम्मेदार प्रशासन होगा। क्योंकि नगर परिषद द्वारा मेले को जारी रखने को कोई लिखित आग्रह प्रशासन को न हैं।
    गौरतलब हो कि नगर परिषद ने छोटे दुकानदारों को दो दिनों की और राहत प्रदान करते हुए बिना किराए के सामान बेचने की अनुमति दी है। इस दौरान प्लॉट व झूला ठेकेदार किसी भी तरह का कर व किराया वसूल नहीं करेगा।

    सनद रहे कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का 4 अप्रैल को पांवटा प्रवास प्रस्तावित है। ऐसे मे किसी भी प्रकार की चूक व सुरक्षा की दृष्टि से कोई भी समझौता नही किया जा सकता है।

    नगर परिषद उपाध्यक्ष ओपी कटारिया ने बताया कि मेला समाप्त कर दिया गया हैं। दो दिनों की छोटे दुकानदारों को समान समेटने के लिए दो दिन का समय दिया गया है,जिस दौरान प्लाट व झूला ठेकेदार कोई किराया नहीं वसूल सकेगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.