Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»डा. बिन्दल ने किया धारटी क्षेत्र में 4 करोड़ की सड़क का शिलान्यास
    हिमाचल प्रदेश

    डा. बिन्दल ने किया धारटी क्षेत्र में 4 करोड़ की सड़क का शिलान्यास

    By Himachal VartaMarch 30, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 30 मार्च (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ):-  विधानसभा के साथ रेणुका क्षेत्र के लोग भी होंगे लाभान्वित
    विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हि.प्र. विधानसभा डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा के धारटी क्षेत्र की तस्वीर वर्तमान भाजपा सरकार में पूरी तरह बदल रही है। उन्होंने कहा कि धारटी एक समय में उपेक्षित क्षेत्र माना जाता था जबकि वर्तमान में धारटी में सड़क, पुल, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य संस्थानों जैसी मूलभूत सुविधाओं में ऐतिहासिक और अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की जा रही हैं।
    डा. राजीव बिन्दल ने यह बात आज नैहली पंचायत प्रवास के दौरान कही। उन्होंने नैहली पंचायत में 4 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले धीड़ा-मौर्यों-नदाली-नीयोण सड़क की अधारशिला के उपरांत एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही।
    डा. बिन्दल ने कहा कि धारटी की नैहली पंचायत के दूरदराज में स्थित ग्रामीण क्षेत्र में यह सड़क दशकों से अपेक्षित थी। इस सड़क के बनने से नाहन विधानसभा क्षेत्र के साथ रेणुका विधानसभा क्षेत्र के सैंकड़ों लोगों को लाभ मिलेगा।
    डा. बिन्दल ने कहा कि धारटी क्षेत्र में पेयजल सड़क, पुल, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास की नई गाथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केन्द्र सरकार और प्रदेश की जय राम ठाकुर सरकार के कार्यकाल में लिखी जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में धारटी क्षेत्र सभी सुविधाओं और सेवाआंे से संपन्न क्षेत्र बनेगा, जिसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
    इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री विनय गुप्ता, भाजपा उपाध्यक्ष आर.आर. शर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, जिला महामंत्री तपेन्द्र शर्मा और मनीष चौहान, बीडीसी अध्यक्ष अनिता शर्मा, उपाध्यक्ष हीरा देवी, जिला परिषद सदस्य निर्मला शर्मा, नैहली पंचायतप्रधान सरिता देवी, उप प्रधान सिरमौर सिंह, युवा मोर्चा के मान सिंह, प्रेम प्रधान, मनीष अग्रवाल अलावा अन्य गणमान्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.