Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 11
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»खूनी झड़प में बदला जमीनी विवाद , मां बेटा लहूलुहान, जांच में जुटी पुलिस
    हिमाचल प्रदेश

    खूनी झड़प में बदला जमीनी विवाद , मां बेटा लहूलुहान, जांच में जुटी पुलिस

    By Himachal VartaMarch 30, 2022
    Facebook WhatsApp
    पाँवटा साहिब  30 मार्च (एसपी जैरथ){हिमाचलवार्ता न्यूज़ } :– विकासखंड पांवटा साहिब की जामनिवाला पंचायत में एक परिवार में घर के बंटवारे के विवाद ने खूनी रंग ले लिया। जिसमें परिवार के सदस्यों ने पंचायत घर के भीतर ही एक दूसरे के खून के प्यासे बन गए। इस दौरान एक पक्ष के तीन लोग घायल हुए हैं, अमरजीत सिंह ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज की है। अमरजीत सिंह की पत्नी के हाथ को तेज धार हथियार से काटा गया है , जबकि अमरजीत के बेटे सरबजीत सिंह सिर पर गहरी चोट आई हैं। इस झड़प में एक ही पक्ष के तीन लोग घायल हुए हैं, एक महिला और युवक को गंभीर चोटें आई हैं।
    आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग सुनियोजित ढंग से हमला करने की मंशा से पंचायत घर पहुंचे थे। हालांकि पंचायत प्रधान ने परिवार के सदस्यों को मकान के बंटवारे को लेकर उपजे विवाद के निपटारे के लिए बुलाया था। दरअसल अमरजीत सिंह और उसके भाई, बहनों के बीच घर के बंटवारे को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। इस दौरान परिवार के सदस्यों में पहले भी कई बार कहासुनी और झड़प हो चुकी थी। झगड़े और विवाद से बचने के लिए अमरजीत सिंह कुछ दिन पहले ही विवादित स्थल को छोड़कर अपने निर्माणाधीन मकान में चले गए थे।
    पंचायत प्रधान ने परिवार के आपसी झगड़े को निपटारे को मंगलवार को पंचायत घर में बैठक बुलाई थी। बैठक में पंचायत के लोगों के सामने ही परिवार के सदस्यों में आपस में बहस बाजी शुरू हो गई और बहस बाजी ने खूनी रूप ले लिया।अमरजीत सिंह और उसके परिवार के घायल सदस्यों का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग उन पर हमला करने की नियत से 15 से 20 लोगों को लेकर बैठक में आए थे और उन्होंने अपने इरादों को अंजाम दिया।
    इस झड़प में अमरजीत सिंह को भी चोटें आई हैं , जबकि अमरजीत के बेटे सरबजीत सिंह के सिर पर गहरी चोट आई हैं, वहीं अमर जीत की पत्नी सतनाम कौर के हाथ पर तेजधार हथियार से वार हुआ है और सतनाम कौर के हाथ में लगभग 15 टांके लगे हैं। हमले के बाद परिवार उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित है और प्रशासन से उन्हें न्याय और सुरक्षा देने की मांग कर रहा है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.