Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हवाई मार्ग से आने वाले मुख्यमंत्री की घोषणाएं भी हवा-हवाई -हर्षवर्धन चौहान
    हिमाचल प्रदेश

    हवाई मार्ग से आने वाले मुख्यमंत्री की घोषणाएं भी हवा-हवाई -हर्षवर्धन चौहान

    By Himachal VartaMarch 31, 2022
    Facebook WhatsApp

    शिलाई  (एसपी जैरथ)31 मार्च {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-शिलाई के कफोटा में घूमने आ रहे मुख्यमंत्री का हम दिल से स्वागत करते हैं यह बयान देते हुए क्षेत्र के विधायक हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि बीते 4 वर्षों में विधानसभा क्षेत्र की जमकर अनदेखी हुई है। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हवाई सफर से आने वाले मुख्यमंत्री की क्षेत्र के लिए तमाम घोषणाएं भी हवा हवाई ही रही हैं। उन्होंने कहा कि जिस महाविद्यालय का मुख्यमंत्री उद्घाटन कर रहे हैं वह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की देन है। उन्होंने कहा कि इस कॉलेज के भवन निर्माण में 4 साल से अधिक का समय लगा है।

    हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बीते 4 वर्षों में विधानसभा क्षेत्र के लिए 11 शिलान्यास किए हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी शिलान्यासों के लिए ऐस्टीमेटेड कॉस्ट करीब 74 करोड़ की थी। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि 74 करोड़ की योजनाओं के लिए सरकार के द्वारा केवल 9 करोड़ रुपए ही दिए गए हैं। आपको यहां यह भी बता दें कि इसको लेकर कांग्रेस के कद्दावर नेता और शिलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक हर्षवर्धन चौहान ने असेंबली में भी प्रश्न लगाया था। उन्होंने कहा कि जो 9 करोड रुपए स्वीकृत हुए हैं उनमें से 6 करोड रुपए नाबार्ड के द्वारा विधायक प्राथमिकता पर सड़क के लिए दिए गए हैं।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा इस विधानसभा क्षेत्र में की गई सभी घोषणाएं हवा में ही हुई है, जमीन पर एक भी नहीं उतरी है। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के द्वारा शिलाई के लिए 100 बेड का अस्पताल बनाए जाने के लिए आश्वासन दिया गया था। चौहान ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह घोषणा भी पूरी तरह हवा-हवाई साबित हुई है। उन्होंने कहा कि शिलाई में आज भी 20 बेड का अस्पताल है और डॉक्टर भी मात्र इस अस्पताल में दो ही हैं।  चौहान ने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र से पूर्व में विधायक रहे व मौजूदा समय खाद्य आपूर्ति विभाग के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर को गृह क्षेत्र के लोगों की समस्या के बारे में पता ही नहीं है।

    उन्होंने कहा कि बलदेव तोमर भी शिलाई में केवल अपनी राजनीतिक रोटियां ही सेकने आते हैं। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि में अपनी जनता की तकलीफ को जानता हूं और हर वक्त उनके साथ उनके बीच में रहता हूं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने आज जिन योजनाओं का उद्घाटन किया है वे सभी विधायक प्राथमिकता की है। उन्होंने कहा कि कांडों च्योग लिफ्ट वाटर सप्लाई स्कीम और दूसरी इरिगेशन स्कीम सेगा दोनों विधायक प्राथमिकता के तहत बनाई गई हैं। चौहान ने कहा कि भाजपा की जयराम सरकार ने विधानसभा क्षेत्र की पूरी तरह से अनदेखी की है।

    उन्होंने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बन रहे नेशनल हाईवे के लिए मुआवजा राशि भी बहुत कम दी गई है। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवकों को संसाधन उपलब्ध कराने में भी भाजपा सरकार नाकाम रही है। हर्षवर्धन चौहान ने क्षेत्र की अनदेखी और भेदभाव किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि 2022 के बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि निश्चित ही जनता इनकी कोरी घोषणाओं और हवाई घोषणाओं से उब चुकी है। उन्होंने कहा कि अतिथि देव होता है और जयराम ठाकुर हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं हम उनका दिल से यहां पहुंचने पर स्वागत भी करते हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.