Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 11
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»औलाद की दुतकारी 80 वर्षीय विकलांग विधवा पहुंची जनमंच
    हिमाचल प्रदेश

    औलाद की दुतकारी 80 वर्षीय विकलांग विधवा पहुंची जनमंच

    By Himachal VartaApril 3, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 03 अप्रैल {हिमाचलवार्ता न्यूज़ } :-प्रदेश का जिला सिरमौर में आयोजित हुआ 25 वां जनमंच 80 वर्षीय विकलांग बुजुर्ग महिला का सहारा बना है। नाहन के जमटा में आयोजित हुए जनमंच में एक ऐसा मामला आया जिसने उपस्थित जनसमूह को झकझोर कर रख दिया। मामला नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सुरला पंचायत के गांव का है। गांव की 80 वर्षीय विकलांग विधवा बुजुर्ग कृष्णा प्यारी 5 बच्चों की मां के होते हुए दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर है। बेटे व बहू के द्वारा करीब 10 वर्ष पूर्व धक्के व पत्थर मारकर घर से निकाल दिया था। लाचार महिला 10 वर्षों से गांव के अन्य लोगों की करुणा पर खून के आंसू रोने पर मजबूर है।

    बड़ी बात तो यह है कि बुजुर्ग का पति हिमाचल सरकार के रेवेन्यू डिपार्टमेंट में पटवारी था। पति की मृत्यु के बाद मां ने अपने बड़े बेटे कुलदीप को करुणामूलक के आधार पर पति की जगह नौकरी दिलवा दी थी। कुछ समय के बाद जब बेटे की भी मौत हो गई तो बहू को मां के द्वारा करुणा मूल के आधार पर नाहन उपायुक्त कार्यालय में नौकरी लगवा दी। नौकरी लगते ही बहू ने शारीरिक रूप से अक्षम सास को घर से धक्के मार कर बाहर निकाल दिया। जनमंच में रो-रो कर मंत्री तथा विधायक डॉ राजीव बिंदल के समक्ष विधवा लाचार बुजुर्ग के द्वारा अपनी दास्तां सुनाई गई।

    बुजुर्ग की हालत देखकर विधायक भी मंच छोड़कर लाचार महिला के पास पहुंच गए। लाचार महिला ने बताया कि उसका दूसरा बेटा भी उसी गांव में रहता है। सोहनलाल जोकि संपन्न हुआ गांव का प्रतिष्ठित व्यक्ति है बावजूद उसके उसने भी अपनी मां को पत्थर व धक्के मारकर घर में घुसने से इंकार कर दिया। यही नहीं उसने अपनी मां को धमकाते हुए कहा कि अगर वह फिर इस घर की और आई तो उसे जिंदा जला दूंगा। बुजुर्ग कृष्णा प्यारी की तीन बेटियां भी हैं जिनकी शादी हरियाणा में हो रखी है। दुर्भाग्य की विडंबना भी ऐसी है कि ना बेटियां और ना ही बेटे लाचार मां को आसरा दे पाए।

    बुजुर्ग महिला ने बताया कि गांव की एक महिला शकुंतला देवी ने अपने घर में उसे आसरा दिया हुआ है। बुजुर्ग महिला का कहना है कि उस की औलाद भले उसे नहीं पूछ रही हो मगर जो घर उसके पति का है उसके बच्चे उस घर में भी उसे रहने नहीं दे रहे हैं। जनमंच में महिला ने सरकार से गुहार लगाते हुए कहा कि उसके जीवन के अंतिम दिन उसे अपने पति के घर में गुजारने दिए जाएं। इस पर मंत्री राजेंद्र गर्ग और विधायक डॉ राजीव बिंदल ने तल्ख होते हुए उपायुक्त सिरमौर को कड़ा संज्ञान लेने के लिए कहा। उपायुक्त आरके गौतम ने मौके पर ही एसडीएम और एसपी सिरमौर को जांच के आदेश देते हुए कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

    बरहाल हिमाचल प्रदेश की देव भूमि में जिस प्रकार एक विधवा लाचार 80 वर्षीय बुजुर्ग को औलाद के द्वारा दुत्कारने का मामला आया है उसे देवभूमि एक बार फिर से शर्मसार हुई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.