नाहन (एसपी जैरथ) 04 अप्रैल {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:- आजाद हिंद क्रांतिकारी पार्टी के राष्टीय उपाध्यक्ष एंव प्रवक्ता ने कहा कि जल शक्ति विभाग के मंत्री जी बताएं क्या आपका दिया हुआ नारा ‘ घर घर नल आैर खेत में जल ‘ कितना पूरा हुआ गर्मियाँ आने से पहले ही जलशक्ति विभाग ठप पड़ गया है वर्तमान सरकार ने जल शक्ति विभाग कितना अपग्रेड किया घरों में नल लोगों ने प्राइवेट लगवा रखें हैं परन्तु पानी रोजमर्रा जिंदगी के लिए समय अनुसार नहीं मिलता तो खेतों में क्या पानी देगी जनता । उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग का इन्क्वायरी होना अनिवार्य है वर्तमान सरकार विभाग को रिलिज किए फंड को मिडिया के माध्यम से बताए कितना कितना खर्च हुआ आैर कितना शेष बचा है । पानी की समस्या आज तक पूरी नहीं हुई आखिर क्यों ? साथ ही मनोहर शर्मा ने कहा कि पार्टी सत्ता में आते ही जातिवाद समाप्त कर आरक्षण आर्थिक आधार पर करेगी ताकि आपसी भेदभाव धीरे धीरे समाप्त हो जाए आैर आंगनबाडी वर्कर, आशा वर्कर, दिशा वर्कर, टिचर , पुलिस होमगार्ड, आउट सोरसिज,उपभोक्ता विभाग (सोसाइटी वर्कर) इन सबको रेगुलर कर पेंशन बहाल होगी । एएनएम, फिमेल हैल्थ वर्कर का वर्तमान सरकार ने बैच 1992 से 2022 तक कोई कोटा नहीं निकाला जो कि गंभीर चिंता का विषय है आजाद हिंद क्रांतिकारी पार्टी जनता का समर्थन मिलते ही फिमेल हैल्थ वर्कर को बैच बाईज कर नौकरियाँ प्रदान करेगी व पेंशन भोगी बनाएगी व स्टाफ नर्स को भी बैच बाईज कर पेंशन भोगी बनाएगी इसकी ऐबज में आजाद हिंद क्रांतिकारी पार्टी के विधायक व सांसद पेंशन नहीं लेंगे क्योंकि नेता जनता की सेवा यदि सचे दिल से करे तो जनता उनको बार बार चुनेगी फिर पेंशन की क्या जरूरत । साथ ही मनोहर शर्मा ने कहा कि पार्टी प्रदेश में स्वस्थ सेवाएं, शिक्षा, पानी, बिजली 300 युनिट फ्री करेगी व स्वस्थ विभाग में , शिक्षा विभाग में काफी सुधार की जरूरत के साथ फ्री करना जनता के हित में है ताकि प्रदेश का उत्थान हो सके । युवा बेरोजगारी ,भ्रष्टाचार व मंहगाई की मार से त्रस्त होकर नशे की तरफ भाग रहा है इसलिए प्रदेश में सरकारी व प्राइवेट दोनों विभागों में नाैकरियाँ की संख्या बढाने की जरूरत है । सीएम हैल्प लाईन के उपर भी सवाल उठाए कि यदि कोई हैल्प लाईन पर कम्पलेट करता है तो उक्त संबंधित विभाग के अधिकारी जनता की सहमति लिए बिना ही कम्पलेट को समाप्त कर देते हैं जिससे ये साबित होता है कि सीएम हैल्प लाईन पर कम्पलेट करने का फायदा आम जनता को सही तरीके से नहीं मिल रहा है इसलिए शासन व प्रशासन को कम्पलेट करने वाले को गंभीरतापूर्वक लेना जरूरी है ।
Breakng
- प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
- 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
- जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
- 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
- सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
- सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
Sunday, October 11
