Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कॉलेज विद्यार्थी शोध कार्य के साथ जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण पर अपनी उर्जा लगाएं-डा. बिन्दल
    हिमाचल प्रदेश

    कॉलेज विद्यार्थी शोध कार्य के साथ जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण पर अपनी उर्जा लगाएं-डा. बिन्दल

    By Himachal VartaApril 5, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन-05-अप्रैल(हिमाचलवार्ता न्यूज़ ):-विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हि.प्र. विधानसभा डा. राजीव बिन्दल ने विद्यार्थियों का आहवान किया कि वे छोटे-छोटे शोध कार्यों के साथ जल संरक्षण, पर्यावरण और पौधरोपण जैसे विषयों पर अपनी उर्जा लगाएं ताकि समाज और राष्ट्र को इसका लाभ मिल सके।
    डा. राजीव बिन्दल आज नाहन के डा. यशवंत सिंह परमार स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर विद्यार्थियों, अभिभावकों और अध्यापक वर्ग को सम्बोधित कर रहे थे।
    डा. बिन्दल ने कहा कि यह जरूरी नहीं है कि कोई पीएचडी का छात्र ही किसी विषय पर शोध कर सकता है बल्कि कॉलेज स्तर का कोई भी विद्यार्थी अपने कॉलेज के प्राचार्य के मार्गदर्शन में सामाजिक और आर्थिक विषयों पर शोध कार्य कर सकते हैं। उन्होंने कॉलेज के विद्यार्थियों का आहवान किया कि वे बदलते सामाजिक और आर्थिक परिवेश में छोटे-छोटे शोध कार्य करें जिससे समाज और राष्ट्र को लाभ मिल सके।
    डा. बिन्दल ने नाहन कॉलेज की प्रशंसा करते हुए कहा कि हिमाचल के सबसे पुराने डिग्री कॉलेज में से एक नाहन कॉलेज से कई होनहार विद्यार्थियों ने यहां शिक्षा प्राप्त कर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।
    उन्होंने कहा कि एक जन प्रतिनिधि के नाते वह जहां विभिन्न विकास कार्य जैसे, सड़क, पुल, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए कार्य कर रहे हैं वही सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों जैसे जल संरक्षण, पर्यावरण और पौधरोपण जैसे विषयों पर भी गंभीरतापूर्ण कार्य कर रहे हैं।
    डा. बिन्दल ने कॉलेज की ओर से रखी गई विभिन्न मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए मामले को सरकार को भेजने की बात कही। उन्होंने कॉलेज परिसर में अतिरिक्त भवन, आवासीय भवन के निर्माण के साथ खेल मैदान विकसित करने के कॉलेज प्रबन्धन के आग्रह को सरकार के समक्ष उठाने की घोषणाएं की।
    डा. बिन्दल ने इस अवसर विद्यार्थियों को पुरस्कार भी वितरित किए।

    इस अवसर पर कॉलेज विद्यार्थियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

    इससे पूर्व, डिग्री कालेज के प्रधानाचार्य दिनेश भारद्वाज ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने कॉलेज की तरफ से कुछ मांगें भी डा. बिन्दल के समक्ष रखी जिसे डा. बिन्दल ने सरकार के समक्ष उठाने की बात कही।
    इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती, सीमा कन्याल, नगर परिषद की अध्यक्ष श्यामा पुंडीर और उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, पार्षदगण, जिला परिषद सदस्य, के अलावा एसएमसी के अध्यक्ष रूपेन्द्र ठाकुर, एसएमसी सदस्यगण, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, महामंत्री तपेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष आर.आर शर्मा, कॉलेज के स्टाफ, अभिभावक और छात्र उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.