Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»गुरूद्वारा श्री पांवटा साहिब में दर्शनी दयोढ़ी की कार सेवा प्रारंभ
    हिमाचल प्रदेश

    गुरूद्वारा श्री पांवटा साहिब में दर्शनी दयोढ़ी की कार सेवा प्रारंभ

    By Himachal VartaApril 8, 2022
    Facebook WhatsApp

    पाँवटा साहिब  08 अप्रैल (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब में दर्शनी दयोढ़ी की कार सेवा आज प्रारंभ हो गई। श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कार सेवा का शुभारंभ किया।  गुरुद्वारा पांवटा साहिब प्रबंधक कमेटी व बाबा कश्मीर सिंह भूरी साहिब वालो के संयुक्त तत्वाधान में सेवा कार्य चलेगा।

    सेवा कार्य शुभारंभ मौके पर सिख पंथ की प्रसिद्ध जत्थे बंदियों समेत जत्थेदार व कार सेवा के महापुरूष मौजूद रहे। गुरुद्वारा पांवटा साहिब प्रबंधक कमेटी के प्रबंधक  सरदार जगीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज गुरद्वारा साहिब के मुख्य प्रवेश द्वार दर्शनी दयोढ़ी  की कार सेवा प्रारंभ हुई।

    उन्होंने बताया कि दर्शनी दयोढ़ी बनाकर जहां गुरुद्वारा साहिब का मुख्य प्रवेश द्वार और अधिक सुंदर किया जाएगा। वही यहां पर संगतों की सुविधाओं के लिए कार पार्किंग, रिहायश,  समेत अन्य सुविधाएं भी जुटाई जाएंगी। ताकि दूरदराज से आने वाली संगतों को यहां बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने बताया कि कार सेवा बाबा कश्मीर सिंह भूरी साहिब वाले इस कार्य को अंजाम देंगे।

    उधर अकाल तख्त श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर के जथेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज पांवटा साहिब दर्शनी दयोढ़ी की कार सेवा  प्रारंभ हो रही। उन्होंने बताया कि कार सेवा गुरु नानक देव महाराज द्वारा शुरू की गई।  प्रथम गुरू साहिब श्री गुरू नानक देव महाराज जी ने सब्र संतोख दिया तो वहीं जीवन कल्याण के लिए सेवा व सिमरण अतिआवश्यक बताया है।

    उन्होंने कहा कि जितना आवश्यक प्रभु को याद करना हैं उतना आवश्यक सेवा करना हैं । उन्होंने कहा कि अगर मनुष्य जीवन प्राप्त करने के बाद इस जीवन को सफल बनाना है तो सेवा कार्य करना बेहद आवश्यक है। संगतों से अपील करते हुए कहा कि अपने जीवन में प्रभु को याद करने के साथ साथ सेवा सिमरण आवश्य करें। क्योंकि जहां सेवा अहंकार तो खत्म करती है तो वहीं सिमरण सेवा करने के बाद आने वाले अंहकार को भी समाप्त कर देता है।

    जबकि गुरूद्वारा परिसर में टाढी दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे जत्थों ने वीररस में गुरूबाणी शब्द कीर्तन संगत को सुनाकर निहाल किया। इस अवसर पर अकाल तख्त पटना साहिब के जत्थेदार रणजीत सिंह, शिरोमणी प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरजिंद्र सिंह धामी, हजुर साहिब महाराष्ट्र से पहुंचे नरिंद्र सिंह ने भी अपने विचार रखें।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.