Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शक्तिपीठ काली स्थान मंदिर नाहन में अष्टमी के दिन श्रद्धा का अपार सैलाब उमड़ा
    हिमाचल प्रदेश

    शक्तिपीठ काली स्थान मंदिर नाहन में अष्टमी के दिन श्रद्धा का अपार सैलाब उमड़ा

    By Himachal VartaApril 9, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन {संजय सिंह} 09 अप्रैल (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- ऐतिहासिक शहर के रियासत कालीन प्रमुख शक्तिपीठ काली स्थान मंदिर में अष्टमी के दिन श्रद्धा का अपार सैलाब उमड़ा। हजारों की तादाद में पड़ोसी राज्य व स्थानीय क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। तो वही पहली बार काली स्थान मंदिर में बेहतर प्रबंधन को लेकर श्रद्धालुओं ने प्रबंधन समिति का आभार जताया। श्री काली स्थान मंदिर प्रबंधन समिति के द्वारा लगातार पिछले 8 दिनों से श्रद्धालुओं के लिए जलपान व्यवस्था के साथ-साथ मां को समर्पित प्रसाद का सार्वजनिक वितरण भी सुनिश्चित किया गया है।

    इस बाबत जानकारी देते हुए श्री काली स्थान मंदिर प्रबंधन समिति के सचिव देवेंद्र अग्रवाल ने बताया कि मंदिर में चंदा दान व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर पूर्ण रूप से पारदर्शिता रखी जाती है। उन्होंने कहा कि प्रबंधन समिति का मुख्य उद्देश्य भक्तों को अधिक से अधिक सुविधा के साथ भगवती के दर्शन हो ऐसी व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 8 दिनों से सप्तशती का निरंतर पाठ चल रहा है। सचिव ने यह भी जानकारी दी है कि रविवार नवमी के दिन हवन व पूर्ण आहुति के साथ नवरात्रे संपन्न होंगे।

    हालांकि मंदिर में मां के भक्तों के द्वारा प्रतिदिन भंडारे के भी आयोजन किए जा रहे हैं मगर प्रबंधन समिति के द्वारा 15 अप्रैल चौदस के दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया  जाएगा मंदिर समिति के अध्यक्ष पवन नाथ, उपाध्यक्ष योगेश गुप्ता, सदस्य दुर्गेश चौधरी, सोम प्रकाश शर्मा, अमर सिंह ठाकुर, वीरेंद्र पासी आदि ने भक्तों से अपील करते हुए कहा कि भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने परिवार सहित पधारें। बता दें कि कालिस्थान मंदिर ऐतिहासिक रियासत कालीन मंदिर है।

    मंदिर में कभी बलि का भी प्रावधान हुआ करता था मगर अब पिछले कई सालों से मां को केवल हलवा और नारियल का ही भोग लगाया जाता है। मंदिर में जिंदा पशु की बलि पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है मगर बलि स्वरूपा बगैर वध के ही मां को पशु समर्पित करने को लेकर कोई मनाही नहीं है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.