Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»डॉ बिन्दल ने धारटी क्षेत्र में बूथ स्तर की बैठकों में भाग लिया धौन में श्याम पुर सड़क का किया शिलान्यास।
    सिरमौर

    डॉ बिन्दल ने धारटी क्षेत्र में बूथ स्तर की बैठकों में भाग लिया धौन में श्याम पुर सड़क का किया शिलान्यास।

    By Himachal VartaApril 11, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन-11-अप्रैल- ( हिमाचलवार्ता न्यूज)विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हि.प्र. विधानसभा डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि भारतीय जनता विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है जिसके करोड़ों सदस्य है। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ स्तर पर मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहा है। हमारे कार्यकर्ता केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और प्रदेश की जय राम ठाकुर की सरकार की नीतियेां और जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर बूथ स्तर पर कार्य करें।
    डा. बिन्दल आज धारटी क्षेत्र के सैन की सेर पंचायत के तालांे, रामा धौण पंचायत के धौण और धगेड़ा पंचायत के धगेड़ा में कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों के साथ  बूथ स्तर की बैठक में भाग ले रहे थे।
    इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों द्वारा डा. राजीव बिन्दल का भव्य स्वागत किया गया है।
    डा. बिन्दल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर की भाजपा सरकार ने धारटी क्षेत्र के लोगों के दुख दर्द को समझा, क्षेत्र की पेयजल की, सड़क की, पुल की, स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकताओं को महसूस किया परिणामस्वरूप आज धारटी क्षेत्र की तस्वीर बदल रही है। वर्तमान सरकार के कार्य काल में धारटी में विकास के ऐतिहासिक कार्य हुए हैं किन्तु बहुत सा कार्य किया जाना बाकी है जिसके लिए निरंतर प्रयास जारी हैं।
    डा. बिन्दल ने कार्यकर्ताओं में उर्जा का संचार करते हुए कहा कि हमें अपने यशस्वी प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से सीखना चाहिए, वह किस प्रकार दिन-रात अथक राष्ट्र सेवा कर रहे हैं, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नडडा संगठन को मुस्तैद और कार्यशील बनाए रखने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं, और हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर प्रदेश के लोगों के कल्याण के लिए तत्पर हैं।
    डा. बिन्दल ने इस अवसर पर धौण में श्यामपुर सड़क का शिलान्यास किया। करीब ढाई किलोमीटर यह सड़क क्षेत्र के लिए रिंग रोड़ की तरह कार्य करेगी जिससे क्षेत्र के सैंकड़ों लोगों को लाभ मिलेगा।
    इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, महामंत्री श्री तपेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष आर.आर. शर्मा, पंचायत प्रतिनिधि, पार्टी के कार्यकर्ता व अन्य गणमान्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.