नाहन {संजय सिंह} 11 अप्रैल {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:- अम्बेडकर जी की प्रतिमा का भी होगा अनावरण विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हि.प्र. विधानसभा डा. राजीव बिन्दल 14 अप्रैल को नाहन के बस स्टैंड परिसर में 5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बहुमंजिला पार्किंग का उदघाटन करेगे। इसी दिन बस अडडा परिसर में संविधान निर्माता डा. भीम राव अम्बेडर की प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा।
डा. राजीव बिन्दल ने आज सोमवार को नव निर्मित बस अडडा पार्किंग स्थल का हिमाचल पथ परिवहन निगम व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति स्थापना स्थल का निरीक्षण भी किया।
डा. बिन्दल ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि 14 अप्रैल डा. भीम राव अम्बेडर की जयंती के दिन को हम सामाजिक समरसता के रूप में मना रहे हैं। इस दिन जहां बाबा साहेब की प्रतिमा का नाहन बस स्टैंड में अनावरण होगा वहीं धरोहर नाहन शहर के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार द्वारा नाहन के इतिहास में पहली बार निर्मित 5 मंजिला पार्किंग जन समर्पित होगी।
उन्होंने कहा कि 200 वाहनों से उपर की क्षमता वाला यहा पार्किंग स्थल जिला मुख्यालय नाहन के अत्यंत लाभप्रद सिद्ध होगा। नाहन शहर में पार्किंग की समस्या को देखते हुए कई स्थानों पर पार्किंग स्थलांे को निर्मित कर जन समर्पित किया जा चुका है। शहर की बढ़ती जरूरत को देखते हुए कई स्थानों पर नये पर्किंग स्थलों का निर्माण किया जा रहा है जिसमें पक्का तालाब के साथ बन रही नगर परिषद की पार्किंग भी भी शामिल है।
इस अवसर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, महामंत्री तपेन्द्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष आर.आर शर्मा, अल्प संख्यक मोर्चा के अनवर अली, के अलावा सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
Breakng
- उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
- आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
- राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
- डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
- उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
- बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
Wednesday, July 1
