Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सखौली से देवीधाश्र शिवखांडो गांव के लिए बनेगी सड़क=बलदेव तोमर
    सिरमौर

    सखौली से देवीधाश्र शिवखांडो गांव के लिए बनेगी सड़क=बलदेव तोमर

    By Himachal VartaApril 12, 2022
    Facebook WhatsApp
    शिलाई 12 अप्रैल (हिमाचलवार्ता न्यूज) :- खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र के पांशी बेल्ट के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सखौली का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने शिलाई दौरे के दौरान सखौली स्कूल का दर्जा बढ़ाने की घोषणा की थी जिसके बाद विधिवत रूप से स्कूल का उद्घाटन किया गया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सखौली के उद्घाटन समारोह कार्यक्रम में खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने अपने संबोधन में कहा की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आशीर्वाद से शिलाई विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम क्षेत्रों में भी विकास की रफ्तार बड़ी तेज गति से चल रही है।
    उन्होंने कहा की यहां के स्कूली बच्चों को बहुत दूर पैदल पढ़ाई करने के लिए जाना पड़ता था। इस समस्या को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने समझा और सखौली पंचायत को 12वीं का स्कूल दिया। बलदेव तोमर ने कहा की शिलाई की जनता ने जो मांगा मुख्यमंत्री ने वो दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सतौन में डिग्री कॉलेज व सब तहसील खोलने की घोषणा की है। सतौन में डिग्री कॉलेज खोलने से शिक्षा के क्षेत्र में बच्चे पढ़ाई में आगे बढ़ेंगे। उन्होंने बताया की पहले स्कूल व कॉलेज नहीं होने के कारण दुर्गम क्षेत्रों के बच्चे पढ़ाई अधर में छोड़ देते थे, लेकिन अब कॉलेज खुलने से बेटियों को घर द्वार ही उच्च शिक्षा मिलेगी।
    बलदेव तोमर ने कहा कि विकास के मुद्दे पर कांग्रेस के 50 साल पर भाजपा के साढ़े चार साल भारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 3 लाख 25 हजार परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए हैं और अब तीन गैस सिलेंडर फ्री में दिये जायेंगे। इसलिए इस बार शिलाई से भाजपा का विधायक विधानसभा में ही भेजना है। बलदेव तोमर ने कहा की गिरिपार क्षेत्र का जनजातीय क्षेत्र का मुद्दा भी मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के समक्ष बड़ी प्रमुखता से रखा है। इस अवसर पर बलदेव तोमर ने सखौली से देवीधाश्र-शिवखांडो गांव के लिए सड़क बनाने तथा स्कूल की सुरक्षा दीवार बनाने की घोषणा की।
    इससे पहले खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का उद्घाटन किया साथ ही स्कूल में बने दो कमरों का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता प्रमोद कुमार उप्रेती,जिला परिषद सदस्य मामराज शर्मा, बीडीसी उपाध्यक्ष सुनील ठाकुर, खंड शिक्षा अधिकारी रतिराम रंगवाल, बीआरसीसी सुनील कंवर, प्रधानाचार्य पवन शर्मा, रणसिंह चौहान, सतीश शर्मा, अरविन्द चौहान,इंद्र चौहान,गोपाल पुण्डीर, सुनील, अनिल शर्मा, राजेंद्र शर्मा,बीडीसी सदस्य प्रवेश शर्मा,मदन तोमर आदि मौजूद थे
    ।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.