Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»चार सालों से नहरस्वार हाई स्कूल से ले रहे वेतन मगर ड्यूटी बजा रहे नाहन में
    हिमाचल प्रदेश

    चार सालों से नहरस्वार हाई स्कूल से ले रहे वेतन मगर ड्यूटी बजा रहे नाहन में

    By Himachal VartaApril 16, 2022
    Facebook WhatsApp

    श्री रेणुका जी 16 अप्रैल {हिमाचलवार्ता न्यूज़ } :- श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गवर्नमेंट हाई स्कूल नहरस्वार में पिछले 4 वर्षों से दैनिक भोगी कर्मचारी ड्यूटी पर ही नहीं आया है। दैनिक भोगी कर्मचारी अजमेर सिंह अक्टूबर 2017 से नाहर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पालियों वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में डेपुटेशन पर डटा हुआ है। हैरानी तो इस बात की है कि दैनिक भोगी बनने के बाद पहली जॉइनिंग भी नहरस्वार राजकीय उच्च पाठशाला में दी थी। मगर आज तक अजमेर सिंह के द्वारा जॉइनिंग दिए जाने वाले स्कूल में एक भी दिन कार्य नहीं किया गया है।

    नहरसवार गवर्नमेंट हाई स्कूल की प्रबंधन समिति के द्वारा इस बड़ी अव्यवस्था को लेकर सरकार व शिक्षा विभाग पर सवालिया निशान भी लगाए गए हैं। प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने बताया कि वह उप निदेशक शिक्षा विभाग से कई बार इस समस्या की बाबत मिल चुके हैं। मगर अभी तक दैनिक भोगी कर्मचारी का डेपुटेशन खत्म कर वापिस मूल स्कूल में नहीं भेजा जा रहा है।

    एसएमसी ने यह भी आरोप लगाया कि कथित कर्मचारी को स्थानीय नेता का संरक्षण प्राप्त है। सुरेश शर्मा ने कहा कि अजमेर सिंह के ड्यूटी पर ना आने के चलते विद्यालय शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहा है। सुरेश शर्मा ने एसएमसी की ओर से मांग करते हुए कहा कि दैनिक भोगी कर्मचारी अजमेर सिंह को वापिस नहरस्वार स्कूल भेजा जाए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार कथित दैनिक भोगी कर्मचारी को वापिस नहीं बुलाती है तो गांव के लोग आंदोलन भी कर सकते हैं।

    बरहाल, 4 साल डेपुटेशन वह भी घर के नजदीक स्कूल में काटने वाले कर्मचारी को लेकर सरकारी तंत्र की व्यवस्था फेल होती नजर आ रही है। प्रबंधन कमेटी का तो यहां तक कहना है कि उनके विद्यालय में किसी और को भेज दिया जाए ताकि शैक्षणिक कार्य प्रभावित ना हो।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.