Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»प्रदेश की जयराम सरकार ‌केजरीवाल के नक्शे कदम पर: सुभाष
    हिमाचल प्रदेश

    प्रदेश की जयराम सरकार ‌केजरीवाल के नक्शे कदम पर: सुभाष

    By Himachal VartaApril 18, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 18 अप्रैल (एसपी जैरथ) {हिमाचलवार्ता न्यूज़} :-  हम किसी को हराने नहीं, भ्रष्टाचार के खात्मे और लोगों को उनका हक दिलाने आ रहे हैं आप पंजाब में आम आदमी की सरकार बनने के बाद पार्टी ने हिमाचल का रुख कर लिया है। 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाए जाने को लेकर रणनीतियों का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को दिल्ली कोंडली विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में नाहन के रेस्ट हाउस में एक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में आम आदमी पार्टी नाहन के अध्यक्ष सुभाष शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    बैठक का मुख्य उद्देश्य 23 अप्रैल को कांगड़ा के शाहपुर में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की रैली के लिए रणनीति तैयार करना था। बैठक के बाद आम आदमी पार्टी के द्वारा एक पत्रकार वार्ता का भी आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सुभाष शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता अब एक बड़े बदलाव की तरफ अपना रुख स्पष्ट कर चुकी है। सुभाष शर्मा ने कहा कि 23 अप्रैल को दिल्ली के मुख्यमंत्री कांगड़ा के शाहपुर पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि शाहपुर में केजरीवाल की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिला सिरमौर भी अपनी बढ़-चढ़कर उपस्थिति दर्ज करेगा।

    उन्होंने कहा कि शाहपुर की रैली तथा जिला सिरमौर में आम आदमी पार्टी की रणनीतियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक का आयोजन भी हुआ। पूछे गए सवाल के जवाब में सुभाष शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश में किसी को हराने के लिए नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की मुख्य लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ है। यही नहीं प्रदेश के हर व्यक्ति को उसका जायज हक सही समय पर मिले इसको लेकर आम आदमी पार्टी जनता की आवाज बन कर प्रदेश में आ रही है।

    उन्होंने कहा कि आज प्रदेश सरकार भी 125 यूनिट बिजली मुफ्त और महिलाओं के लिए फ्री बस ट्रैवलिंग जैसी घोषणाएं कर रही है। सुभाष शर्मा ने कहा कि यह बड़े अच्छे सिस्टम है कि अब प्रदेश की जयराम सरकार भी आम आदमी पार्टी के नक्शे कदम पर चल पड़ी है। सुभाष शर्मा ने स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी आम जनता का ही संगठन है जो जनता के लिए ही संगठित हुआ है। जिला सिरमौर से आम आदमी का कौन चेहरा होगा इस पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हाईकमान जिसे भी मैदान में उतारेगी संगठन मिलजुल कर उसके लिए कार्य करेगा।

    इस मौके पर आम आदमी पार्टी जिला सिरमौर प्रभारी बलवंत ढींडसा, जिला सिरमौर श्रमिक विंग के अध्यक्ष राजीव मिथलेश, जिला सिरमौर आम आदमी किसान मोर्चा अध्यक्ष रणवीर सिंह, अमर सिंह, अनिल शर्मा, संजय गुप्ता, शिलाई से नाथूराम, हबीबुर्रहमान, सोहन सिंह, सुबोध शर्मा, विनोद भटनागर सहित दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.