Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»पांवटा एनएच-07 पर ट्रक की टक्कर से तेंदुए की मौत
    हिमाचल प्रदेश

    पांवटा एनएच-07 पर ट्रक की टक्कर से तेंदुए की मौत

    By Himachal VartaApril 20, 2022
    Facebook WhatsApp

    पाँवटा साहिब  20 अप्रैल (एसपी जैरथ){हिमाचलवार्ता न्यूज़ } ‌:पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत करौंदा वाली घाटी सुख चैनपुर एनएच-07 पर मृतक तेंदुए का शव मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तेंदुए की मौत ट्रक की टक्कर से हुई है। बताया जा रहा है कि टाटा 407 हरियाणा नंबर का ट्रक रात करीब 9:20 के आसपास सड़क से गुजर रहा था। ट्रक की रफ्तार तेज होने के चलते सड़क से गुजर रहे तेंदुए को जोरदार टक्कर लगी। इस टक्कर से मौके पर ही तेंदुए की मौत हो गई।

    मामले की जानकारी संबंधित थाना क्षेत्र पुलिस को मिली। पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर वन विभाग को सूचित कर दिया गया है। बरहाल, तेजी से खत्म हो रही जंगलों के चलते बहुमूल्य वन्यजीव संपदा को भी अपनी जान गंवानी पड़ रही है। विकास की दौड़ में जंगलों से होकर गुजरती सड़कें जंगली जीवो के लिए मौत का सबब बन चुकी है।

    हैरानी तो इस बात की है कि इस सड़क से कुछ दूरी पर सिंबल वाड़ा रिजर्व सेंचुरी है। ऐसे में वन्यजीवों के सड़क से गुजरने को लेकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी के द्वारा कहीं भी इन जीवो के लिए सेफ पैसेज नहीं बनाया गया है। जबकि नियमानुसार जंगली क्षेत्र से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर जंगली जीवो की आवाजाही के लिए सेफ पैसेज तैयार किया जाता है। जंगली जीवो के लिए सेफ पैसेज ना होने के चलते एक जवान नर तेंदुए को सड़क दुर्घटना में अपनी जान गवानी पड़ी। मामले की पुष्टि जिला पुलिस कप्तान ओमापति जमवाल के द्वारा की गई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.