Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर में 8 से 11 मई तक जिला स्तरीय रेड क्रॉस मेला का किया जाएगा आयोजन – गौतम
    हिमाचल प्रदेश

    सिरमौर में 8 से 11 मई तक जिला स्तरीय रेड क्रॉस मेला का किया जाएगा आयोजन – गौतम

    By Himachal VartaApril 21, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन 21 अप्रैल {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }- जिला सिरमौर में नाहन के चौगान मैदान में 8 से 11 मई 2022 तक तीन दिवसीय रेडक्रॉस मेले का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज मेले के आयोजन के संबंध में बुलाई गई बैठक के दौरान दी।
    उन्होंने बताया कि मेले के दौरान लगभग 50 से अधिक स्टाल स्थापित किए जाएंगे जिसमें सरकारी विभागों, गैर सरकारी संस्थाओं व औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों द्वारा विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस मेले के दौरान स्वास्थ्य विभाग व आयुष विभाग निशुल्क मल्टी स्पेशेलिटी कैंप भी लगाएंगे। मेले में रेड क्रॉस के साथ नए सदस्य जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा तथा मेले में रक्तदान शिविर के साथ-साथ निशुल्क दवाओं का वितरण भी किया जाएगा। इस रेडक्रॉस मेले को सफल बनाने के लिए स्थानीय गैर सरकारी संगठनों से जुड़े व्यक्तियों व सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।
    उपायुक्त ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन का उद्देश्य जिला के दूर-दराज क्षेत्रों में आमजन तक रेडक्रॉस का लाभ प्रदान करना है तथा उन्हें रेडक्रॉस संस्था के बारे में अधिक से अधिक जानकारी प्रदान करना है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग रेडक्रॉस से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठा सकंे।
      उन्होंने बताया कि इस तीन दिवसीय मेले के दौरान शहर के सभी तालाबों की सफाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त दिव्यांग लोगों के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा।
    उपायुक्त ने बताया कि मेले के दौरान विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा जिसके अन्तर्गत विभिन्न कलाकारों सहित जिला के विभिन्न स्कूल, कॉलेज व शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक संध्या में अपनी प्रस्तुती देंगे। इसके अतिरिक्त, पुलिस व होमगार्ड की बैंड टीम भी अपनी प्रस्तुती देंगी। मेंले में पेंटिंग कंपटीशन, पैरा स्पोर्ट्स व वरिष्ठ नागरिकों के लिए मनोरंजन कार्यक्रम सहित टैलेंट हंट कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मैदान में किताबें, कपड़े व बच्चों के लिए खिलौने दान करने के लिए भी अलग से स्टॉल बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त मेले के दौरान मेहंदी प्रतियोगिता, डॉग शा,े बेबी शो, रंगोली प्रतियोगिता व फैशन शो प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा।
    उपायुक्त ने जिलावासियों से अपील की है कि आगामी 8 से 11 मई तक नाहन के चौगान मैदान पहुंच कर रेडक्रॉस मेले का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि मेले का आयोजन प्रातः 11 बजे से रात्रि 10 बजे तक किया जाएगा।
    बैठक में रेड क्रॉस सोसाइटी के सभी सरकारी व गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.