Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»छड़ी यात्रा के साथ तीन मई से होगा मां भंगायणी मेला, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे समापन
    हिमाचल प्रदेश

    छड़ी यात्रा के साथ तीन मई से होगा मां भंगायणी मेला, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे समापन

    By Himachal VartaApril 21, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन 21 अप्रैल (एसपी जैरथ){हिमाचलवार्ता न्यूज़ } :- छड़ी यात्रा  मेले के आयोजन को लेकर मेला समिति की बैठक मेला कमेटी के अध्यक्ष एसआर राणा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मेले की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मेले के संचालन के लिए कमेटियों का गठन किया गया, जिसमें स्पोर्ट्स कमेटी, प्लाट आबंटन कमेटी, सांस्कृतिक कार्यक्रम कमेटी, स्वागत कमेटी, भोजन व्यवस्था कमेटी, बिजली, पानी, व्यवस्था कमेटी, यातायात संचालन कमेटी व कानून व्यवस्था आदि कमेटियों का गठन किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि तीन मई को छड़ी यात्रा के साथ मेले का शुभारंभ उपायुक्त सिरमौर करेंगे। पांच मई को मेले के समापन के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को आमंत्रित किया जाएगा।
    बैठक में फैसला लिया गया कि मेले में आने वाले दुकानदारों को 30 अप्रैल व एक मई को प्लॉट आबंटित किए जाएंगे। मेला कमेटी सचिव बलबीर ठाकुर ने कहा कि इस बार मेले में कबड्डी व वालीबॉल की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। विजेता टीम को 30 हजार व उपविजेता टीम को 20 हजार रुपए की इनामी राशि ट्रॉफी सहित प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि तीन मई को पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ माँ भंगायणी की छड़ी यात्रा शुरू होगी। माता की छड़ी को मंदिर से मेला ग्राउंड लाया जाएगा। छड़ी यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल होंगे। डीसी सिरमौर छड़ी यात्रा में शामिल होकर मेले का शुभारंभ करेंगे। ठाकुर ने बताया कि पांच मई को मेले के समापन के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को आमंत्रित किया जा रहा है।
     मेले की तैयारियों को लेकर हुई इस महत्त्वपूर्ण बैठक में भाजपा कार्यसमिति के सदस्य व मेले के फाउंडर सदस्य सही राम चौहान, बीडीसी संगड़ाह के अध्यक्ष मेला राम शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर, दलीप चौहान, बृजराज ठाकुर, एसआर सूर्या, विजय ठाकुर, जेई राजेंद्र चौहान, मदन राणा, दिनेश ठाकुर, सुखराम शर्मा, अनिल शर्मा, जगदीश राणा व धर्मपाल सूर्या आदि उपस्थित रहे।
     
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.