Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»भ्रष्टाचार पर हमेशा मौन क्यों रहते है सीएम : हर्षवर्धन चौहान
    हिमाचल प्रदेश

    भ्रष्टाचार पर हमेशा मौन क्यों रहते है सीएम : हर्षवर्धन चौहान

    By Himachal VartaApril 21, 2022
    Facebook WhatsApp

    शिलाई  21 अप्रैल (एसपी जैरथ){हिमाचलवार्ता न्यूज़ } :- भाजपा राज में भ्रष्टाचार चरम पर है हमने विधानसभा में भी कई बार इस मुद्दे को मुख्यमंत्री  के समक्ष उठाया है परन्तु आश्वासन के अलावा कुछ भी नहीं मिला। यह बात जनसम्पर्क अभियान के दौरान लोजा मानल पंचायत में शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान ने कही। उन्होंने महंगाई पर भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को खरी खोटी सुनाई कहा कि हमारे मुख्यमंत्री हवा में ही घूम रहे हैं। जमीन पर घोषणा के अलावा कुछ नहीं हुआ। महंगाई चरम सीमा पर है मुख्यमंत्री के पास ही महंगाई रोकने का कोई प्लान नहीं है।

    चुनाव नजदीक आते ही मुख्यमंत्री ने झूठी घोषणा का अंबार लगा दिया है। हिमाचल में कर्जा 177 हजार करोड़ पहुंच गया है। जनता आने वाले चुनाव में इन्हें बाहर का रास्ता दिखाएगी। इस मौके पर उन्होंने लोजा गांव एससी बस्ती के साझा प्रांगण के  सामुदायिक भवन  के लिए 2 लाख देने की घोषणा की। इस मौके पर तीन परिवारों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा जिसमे पूर्व विधायक बलदेब तोमर  के मामा ने भी भाजपा को अलविदा कह दिया और अपनी आस्था हर्षवर्धन चौहान के साथ जताई और कहा कि भाजपा नेता भ्र्ष्टाचार में डूबे हुए है। अपने चेहतों को काम दे रहे है और झूठी घोषणा के सिवाय कुछ नही किया जो भी हमारे क्षेत्र में काम हुआ है कांग्रेस ने किया है।
    इस मौके पर उनके साथ शिलाई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सीता राम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष एमआर पराशर, पूर्व जिला परिषद सदस्य जितेन्द्र राणा , जिला परिषद सदस्य विद्या देवी, महासचिव अतर राणा , जगत सिंह पूर्व प्रधान , जगत सिंह प्रधान नैनीधार, नैन सिंह पूर्व  प्रधान,यशपाल ठाकुर प्रधान , मदन ठाकुर सहित  सेकड़ो लोग मौजूद थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.