Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»दो गुटों में खूनी संघर्ष , खूब चले लाठी-डंडों और हथौड़े , छह घायल , एक पीजीआई रेफर
    हिमाचल प्रदेश

    दो गुटों में खूनी संघर्ष , खूब चले लाठी-डंडों और हथौड़े , छह घायल , एक पीजीआई रेफर

    By Himachal VartaApril 22, 2022
    Facebook WhatsApp

    पाँवटा साहिब  22 अप्रैल (एसपी जैरथ){हिमाचलवार्ता न्यूज़} :- पांवटा साहिब के अमरकोट में एक ही परिवार के दो गुटों में खूनी संघर्ष हुआ इस झगड़े में लाठी-डंडों और हथौड़े से वार हुए। खूनी झगड़े का वीडियो भी वायरल हो रहा है। एक पक्ष के लगभग आधा दर्जन लोग घायल हैं। जिनमें से एक की हालत गंभीर है। गंभीर हालत में युवक साजिद का पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है। महिलाओं और पुरुषों के झगड़े की यह तस्वीरें पांवटा साहिब के अमरकोट पंचायत की है। अमरकोट गांव में यह झगड़ा जमीन के विवाद को लेकर हुआ।

    अनसुलझे जमीनी विवाद में एक ही परिवार के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस खूनी संघर्ष में एक परिवार के लोगों को बेहद गंभीर चोटें आई हैं। इन पर लाठी-डंडों और हथौड़े से वार किए गए हैं। आरोप है कि सुनियोजित ढंग से यह झगड़ा किया गया था। लाठी-डंडे और हथौड़े को पहले ही विवादित स्थल के आसपास छुपा कर रखा गया था। जैसे ही विवाद शुरू हुआ घात लगा कर बैठे हमलावरों ने लाठी डंडों और हथोड़े से हमला कर दिया। इस संबंध में पीड़ित परिवार के सदस्य जाफर अली ने पुलिस को दी शिकायत में यह सब आरोप लगाए हैं।
    पीड़ित परिवार का कहना है कि इतनी मारपीट के बाद भी उन्हें गोली मारने की धमकियां दी जा रही है। पीड़ित परिवार के मानसिक रोगी लड़के को भी मारा गया। परिवार की एक लड़की को बेइज्जत कर दांतों से काटा गया। दूसरी तरफ पुलिस ने इस संबंध में ना तो कोई गिरफ्तारी की है ना ही जान से मारने की नियत से हमले की धाराएं मामले में जोड़ी गई है। जबकि हथौड़े की मार से साजिद अली के सिर की हड्डी टूट गई है और उसके 2 पसलियां भी टूट गई है पीड़ित परिवार ने मांग की है कि उन्हें उनके हमलावर परिवार से सुरक्षा दी जाए और आक्रमणकारियों के खिलाफ कड़ी धाराओं के तहत कार्यवाही की जाए।
    उधर डीएसपी पांवटा साहिब ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि फिलहाल दोनों तरफ से मामले दर्ज किए गए हैं। एक पक्ष के लोगों को गंभीर चोटें आई है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मेडिकल ओपिनियन लिया जाएगा और उसके हिसाब से अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकेगी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.