Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर में 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र लाभार्थियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पात्र लाभार्थियों को चयनित करने के लिए पंचायत स्तर पर चलाया जाएगा विशेष अभियान- गौतम
    हिमाचल प्रदेश

    सिरमौर में 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र लाभार्थियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पात्र लाभार्थियों को चयनित करने के लिए पंचायत स्तर पर चलाया जाएगा विशेष अभियान- गौतम

    By Himachal VartaApril 22, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन {संजय सिंह }22 अप्रैल {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }: – मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा हाल ही में पेश किए गए बजट के दौरान 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने की घोषणा के बाद अब जिला सिरमौर में सभी पात्र व्यक्तियों को इस पेंशन के दायरे में लाने के लिए पंचायत स्तर पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने दी।
    उन्होंने बताया कि 60 वर्ष की आयु वर्ग के लाभार्थी जिनमें दंपति में से कोई भी सरकारी सेवा का पेंशन ना ले रहा हो तथा ना ही कोई आयकर दाता हो इस योजना के अंतर्गत पात्र होंगे।
    उन्होंने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत समस्त पंचायतों में आगामी 14 दिनों के अंदर यानि 25 अप्रैल से 5 मई तक पंचायत सचिव सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक अपनी पंचायत के सभी पात्र व्यक्तियों की पेंशन आवेदन संबंधी औपचारिकताओं को पूर्ण करेंगे। और प्रत्येक शाम को जिला पंचायत अधिकारी इस कार्य की दैनिक प्रगति रिर्पोट देखेंगे। उन्होंन सपष्ट किया की पेंशन के लिए ग्राम सभा के अनुमोदन की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर में तैयार किए गए सभी मामलों को पंचायतों द्वारा खंड विकास अधिकारी कार्यालय में भेजा जाएगा जहां से तहसील कल्याण अधिकारी विभागीय नियम अनुसार ई कल्याण सॉफ्टवेयर में इन मामलों को भरना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने जिला के सभी खंड विकास अधिकारी व तहसील कल्याण अधिकारियों को इस अभियान को सफल करने में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश जारी किए।
    उन्होंने पंचायती राज ग्रामीण विकास विभाग व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों को इस विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.