Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»रिजर्व फोरेस्ट में काट डाले देवदार के 31 पेड़ , वन विभाग में कब्जे में लिए 143 स्लीपर , जांच में जुटा सरकारी अमला
    हिमाचल प्रदेश

    रिजर्व फोरेस्ट में काट डाले देवदार के 31 पेड़ , वन विभाग में कब्जे में लिए 143 स्लीपर , जांच में जुटा सरकारी अमला

    By Himachal VartaApril 22, 2022
    Facebook WhatsApp
    श्री रेणुका जी {राजीव कुमार } ‌‌‌‌‌‌‌22 अप्रैल (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- वन परीक्षेत्र संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले आरक्षित वन कजवा मे अज्ञात वन काटुओं ने देवदार के 31 पेड़ों का अवैध कटान कर डाला। जानकारी के अनुसार विभाग की टीम द्वारा कजवा गांव के मंदिर से 143 देवदार के छोटे नग अथवा कड़ियां बरामद किए जा चुके हैं। सूत्रों के अनुसार विभाग द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई और अज्ञात लोगों के खिलाफ डीआर काटी जा चुकी है। बताया जा रहा है कि लकड़ी गांव मे मंदिर निर्माण के लिए काटी गई है, हालांकि तहकीकात जारी है।
     जानकारी के अनुसार वन काटुओं द्वारा पिछले कंई दिनों से देवदार के पेड़ों पर कुल्हाड़ी अथवा कटर चलाए जा रहे थे। काफी अरसे बाद क्षेत्र मे एक साथ इतने पेड़ों के अवैध कटान का मामला सामने आया हैं और ज्यादातर पेड़ छोटे हैं। आरओ संगड़ाह विद्यासागर ने बताया कि मंदिर से बरामद देवदार के 143 के करीब नग का वोल्यूम 6 क्युविक मीटर से ज्यादा है। उन्होने कहा कि रिजर्व फॉरेस्ट कजवा मे देवदार के कुल 31 छोटे-बड़े पेड़ कटे हुए पाए गए।‌
     
    विभाग द्वारा एक 407 ट्रक व पिक-अप के माध्यम से जहां कुछ नग अथवा कड़ियां बुधवार देर रात संगड़ाह रैंज कार्यालय लाए गए, वहीं अन्य कड़ियां गुरूवार सांय खबर लिखे जाने तक 2 अन्य पिक-अप गाड़ियों से लाई जा रही थी। जागरूकता के अभाव में भी क्षेत्र के विभिन्न गांव में लोग मंदिरों अथवा आस्थास्थलों के लिए बिना अनुमति के देवदार के पेड़ों का अवैध कटान भी करते हैं और ऐसा करना गलत नही मानते।
    डीएफओ रेणुकाजी उर्वंशी ठाकुर ने कहा कि कजवा से देवदार की लकड़ी बरामद होने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की छानबीन जारी है और आरओ से अधिकारिक रिपोर्ट आना बाकी है। उन्होंने कहा कि विभाग की टीम आरक्षित वन क्षेत्र से लकड़ी काटने वालों का पता लगाने मे जुटी है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.