Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नाहन के चकरेड़ा में बंदरों का आतंक , तड़के ही 30 बंदरों ने नाबालिग पर किया हमला
    हिमाचल प्रदेश

    नाहन के चकरेड़ा में बंदरों का आतंक , तड़के ही 30 बंदरों ने नाबालिग पर किया हमला

    By Himachal VartaApril 23, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन 23 अप्रैल (एसपी जैरथ){हिमाचलवार्ता न्यूज़ } :- जिला मुख्यालय नाहन पिछले कुछ समय से बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। क्षेत्र में लगातार बंदरों द्वारा लोगों पर हमले के मामले भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में लोगों खासकर महिलाओं को छोटे बच्चों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल होता जा रहा है। रास्ते में चलते हुए कब बंदर पर हमला कर दें इसका कोई अंदाजा नहीं लगा सकता। ताजा मामला शहर के वार्ड नंबर 12 में चकरेडा के समीप सामने आया है जहां एक छोटे बच्चे पर करीब 30 बंदरों ने अचानक से हमला बोल दिया। बच्चे को बंदरों के बीच में फसा दे आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने बताया कि छोटे बच्चे चेतन पर जब बंदरों ने हमला किया तो वह बिल्कुल अकेला था यदि आस पास कोई और लोग नहीं होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने कहा कि सरकार व प्रशासन को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए ताकि आसपास के लोगों को बंदरों की समस्या से निजात मिल सके। लोगों ने कहा कि बंदरों की समस्या को लेकर पहले भी कई बार संबंधित विभागों से शिकायतें की जा चुकी हैं , लेकिन अभी तक समस्या का कोई खास समाधान नहीं निकला है शहर में लगातार बंदरों की बढ़ोतरी हो रही है। दिन भर यह बंदर घरों की छतों पर उछल कूद करते दिखाई देते हैं। इतना ही नहीं रास्ते में व गलियों में बंदरों का झुंड दिखाई देता है। लोगों ने मांग की है कि संबंधित विभाग मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करें ताकि कोई बड़ा हादसा शहर में होने से बच सके। उधर शहरवासी कुणाल ने मामले को लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दी है। कुणाल ने बताया कि शहर में बंदरों से हो रही समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभागों को अवगत करवाया गया है लेकिन शहर में लोगों को बंदरों की समस्या से निजात नहीं मिल रही है उन्होंने कहा कि यदि संबंधित विभाग जल्द कार्रवाई नहीं करते तो मामले को हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के समक्ष उठाया जाएगा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.