नाहन 27 अप्रैल {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:- जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में आज मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अंतर्गत वित्त वर्ष 2022-23 के लिए उपायुक्त कार्यालय के बैठक कक्ष में 55 आवेदनकर्ताओं के साक्षात्कार लिए गए। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने दी।
उन्होंने बताया कि इस साक्षात्कार के दौरान जिला सिरमौर के सभी 55 आवेदन कर्ताओं के मामलों को मंजूरी प्रदान कर ऋण उपलब्ध करवाने के लिए संबंधित बैंकों को भेज दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि इस वित्त वर्ष के दौरान जिला सिरमौर में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत 14 करोड़ 30 लाख रुपए का निवेश प्रस्तावित है जिस पर लगभग 1 करोड़ 50 लाख रुपए का अनुदान देने की योजना है।
उपायुक्त ने बताया कि इस योजना के तहत युवाओं को अपना रोजगार आरंभ करने के लिए 1 करोड़ तक का ऋण प्रदान किया जाता है तथा महिलाओं व अनुसूचित जाति व जनजाति के आवेदनकर्ताओं को ऋण पर 35 प्रतिशत तक का अनुदान प्रदान किया जाता है जबकि सामान्य वर्ग के लिए 25 प्रतिशत तक अनुदान देने का प्रावधान हिमाचल सरकार द्वारा किया गया है।
उपायुक्त ने बताया कि इस योजना के तहत आज कृषि, दुग्ध उत्पादन, फार्मा उद्योग, पिकअप, जेसीबी, फर्नीचर, रेस्टोरेंट, शटरिंग, ब्यूटी पार्लर, टेंट हाउस, प्रिंटिंग प्रेस व ईकोटूरिज्म इत्यादि व्यवसायों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।
उन्होंने सभी बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि साक्षात्कार में चयनित सभी आवेदनकर्ताओं की सभी औपचारिकताएं पूरी करने के पश्चात् एक माह के भीतर ऋण उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें, ताकि युवा जल्द से जल्द अपना व्यवसाय शुरू कर सकें। उन्होंने निर्देश दिए कि ऋण के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची तैयार कर जिला उद्योग केंद्र तथा यूको लीड बैंक को भेजना सुनिश्चित करें ताकि ऋण लेने वाले युवाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।
Breakng
- प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
- 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
- जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
- 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
- सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
- सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
Saturday, October 10
