Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»डीआरडीए के तकनीकी सहायक कर्मचारियों की पैन डाउन स्ट्राइक तीसरे दिन में प्रवेश
    हिमाचल प्रदेश

    डीआरडीए के तकनीकी सहायक कर्मचारियों की पैन डाउन स्ट्राइक तीसरे दिन में प्रवेश

    By Himachal VartaApril 28, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 28 अप्रैल (एसपी जैरथ){हिमाचलवार्ता न्यूज़ } :- हिमाचल प्रदेश सहित जिला सिरमौर ग्रामीण विकास अभिकरण में तैनात तकनीकी सहायक कर्मचारियों को सरकार के वायदे के बावजूद अभी तक वेतन भुगतान नहीं हो सका है। 4 महीनों से वेतन का इंतजार कर रहे जिला सिरमौर के तकनीकी सहायक 3 दिनों से पेन डाउन हड़ताल पर उतरे हुए हैं। हालांकि सरकार के द्वारा 25 अप्रैल को इनके लंबित वेतन भुगतान किये जाने का वादा किया गया था। बावजूद इसके अभी भी इनका वेतन भुगतान नहीं हो पाया है

    वादाखिलाफी को लेकर जिला सिरमौर तकनीकी सहायक संघ के द्वारा फिर से प्रेस बयान जारी किया गया है। संघ के उपाध्यक्ष आशीष थापा ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि उन्हें 25 अप्रैल को वेतन भुगतान करने का वायदा किया गया था। मगर अभी भी वेतन मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। उन्होंने सरकार पर तकनीकी सहायक कर्मचारियों से भेदभाव का आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 1046 तकनीकी सहायक कर्मचारी हैं।
    जिनमें से 637 को जिला परिषद के माध्यम से बाकी 447 को मनरेगा के तहत वेतन का भुगतान किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार भेदभाव कर सरकार के दोहरे चरित्र को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि यदि जल्द से जल्द तमाम तकनीकी सहायकों का वेतन भुगतान ना किया गया तो वह पेन डाउन की जगह सड़कों पर उतरकर आंदोलन छेड़ेंगे।
    कर्मचारियों ने कहा कि वेतन ना मिल पाने के कारण उनके परिवार भूखे मरने की कगार पर पहुंच चुके हैं। यही नहीं इन दिनों बच्चों की एडमिशन का समय चला हुआ है जिसके चलते उनके बच्चों का भविष्य भी अधर में लटक गया है। इस दौरान आशीष थापा के साथ सुनील दत्त, संजीव, बलवंत, यशपाल, अमन, सुनील तथा राजेश आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

    4 महीनों से वेतन का इंतजार कर रहे जिला सिरमौर के तकनीकी सहायक 3 दिनों से पेन डाउन हड़ताल पर उतरे हुए हैं। हालांकि सरकार के द्वारा 25 अप्रैल को इनके लंबित वेतन भुगतान किये जाने का वादा किया गया था। बावजूद इसके अभी भी इनका वेतन भुगतान नहीं हो पाया है

    वादाखिलाफी को लेकर जिला सिरमौर तकनीकी सहायक संघ के द्वारा फिर से प्रेस बयान जारी किया गया है। संघ के उपाध्यक्ष आशीष थापा ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि उन्हें 25 अप्रैल को वेतन भुगतान करने का वायदा किया गया था। मगर अभी भी वेतन मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। उन्होंने सरकार पर तकनीकी सहायक कर्मचारियों से भेदभाव का आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 1046 तकनीकी सहायक कर्मचारी हैं।
    जिनमें से 637 को जिला परिषद के माध्यम से बाकी 447 को मनरेगा के तहत वेतन का भुगतान किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार भेदभाव कर सरकार के दोहरे चरित्र को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि यदि जल्द से जल्द तमाम तकनीकी सहायकों का वेतन भुगतान ना किया गया तो वह पेन डाउन की जगह सड़कों पर उतरकर आंदोलन छेड़ेंगे।
    कर्मचारियों ने कहा कि वेतन ना मिल पाने के कारण उनके परिवार भूखे मरने की कगार पर पहुंच चुके हैं। यही नहीं इन दिनों बच्चों की एडमिशन का समय चला हुआ है जिसके चलते उनके बच्चों का भविष्य भी अधर में लटक गया है। इस दौरान आशीष थापा के साथ सुनील दत्त, संजीव, बलवंत, यशपाल, अमन, सुनील तथा राजेश आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.