Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नाबार्ड से सिरमौर जिले के लिए पांच सड़क परियोजनाएं मंजूर।
    हिमाचल प्रदेश

    नाबार्ड से सिरमौर जिले के लिए पांच सड़क परियोजनाएं मंजूर।

    By Himachal VartaApril 28, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 28 अप्रैल (एसपी जैरथ){हिमाचलवार्ता न्यूज़ } :- नाबार्ड ने हिमाचल प्रदेश के लिए 21 सड़क एवं पुल परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है, जिनमें सिरमौर जिला के लिए पांच सड़क परियोजनाएं शामिल हैं। बहुद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी ने आज यहां यह जानकारी देते हुए कहा कि सिरमौर जिला के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के लिए तीन प्रमुख नई सड़कों के निर्माण और एक सम्पर्क मार्ग के सुधारीकरण को नाबार्ड से स्वीकृति मिली है। पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र में एक सड़क के स्तरोन्नयन जबकि रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में एक सड़क के निर्माण के लिए केन्द्र सरकार से वन स्वीकृति प्राप्त हुई है।

    उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब निर्वाचन क्षेत्र में 1049.01 लाख रुपये की अनुमानित लागत से 6.5 किलोमीटर लम्बे राजपुर-कुथियाणा सड़क मार्ग, 739.25 लाख रुपये की अनुमानित लागत से बाता नदी के किनारे सन्तोषगढ़ पुल से फतेहपुर गांव तक 5.6 किलोमीटर लम्बे सड़क मार्ग और 319.01 लाख रुपये की अनुमानित लागत से गोरखुवाला पंचायत घर से दुधला व खरोंला तक 1.83 किलोमीटर लम्बी सड़क को स्वीकृति प्राप्त हुई है।

    सुख राम चौधरी ने कहा कि पांवटा साहिब निर्वाचन क्षेत्र में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-07 पर अमरगढ़-जोहड़ों-क्यारदा-जगतपुर-आईपीएच कॉलोनी माजरा तक कुल 8.04 किलोमीटर लम्बे सड़क मार्ग के स्तरोन्नयन एवं सुधार कार्य के लिए भी मंजूरी मिल गई है। इस कार्य पर 1023 लाख रुपये की अनुमानित लागत आएगी। उन्होंने कहा कि इन सभी परियोजनाओं के लिए सारी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं और इन पर कार्य आरम्भ करने के लिए शीघ्र ही टैंडर प्रक्रिया आरम्भ की जाएगी।

    ऊर्जा मंत्री ने बताया कि केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने सिरमौर जिले के रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत मधाना गांव से फांदीबोडीवाला वाया जंगलोट सम्पर्क सड़क मार्ग के निर्माण के लिए भी वन स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि इस सड़क का निर्माण कार्य काफी समय से लम्बित है और उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर केन्द्र सरकार से वन स्वीकृति का मामला उठाया था, जिसके कारण यह मंजूरी प्राप्त हुई है।

    उन्होंने कहा कि इस सड़क के बनने से क्षेत्र की 30 पंचायतों के 50 हजार से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा और दिल्ली, अम्बाला, करनाल और जयपुर के लिए रेणुका जी, हरिपुरधार व राजगढ़ से लगभग 50 किलोमीटर कम सफर तय करना पड़ेगा। साथ ही प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा, क्योंकि इस मार्ग से विभिन्न धार्मिक स्थलों की दूरी कम होगी।

    इसके अलावा, निर्माणाधीन रेणुका बांध परियोजना के लिए भी यह मार्ग सहायक साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस सड़क मार्ग के निर्माण के लिए सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा कर इस पर कार्य आरम्भ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बनने से लोगों की लम्बे समय से लम्बित पड़ी मांग पूरी होगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.