Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»रेड क्रॉस मेले से पहले नाहन शहर के सभी तालाबों व बावड़ियों को किया जाएगा साफ – उपायुक्त
    हिमाचल प्रदेश

    रेड क्रॉस मेले से पहले नाहन शहर के सभी तालाबों व बावड़ियों को किया जाएगा साफ – उपायुक्त

    By Himachal VartaApril 28, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 28 अप्रैल {हिमाचलवार्ता न्यूज़ };- जिला स्तरीय रेड क्रॉस मेले के आयोजन से पहले नाहन शहर के सभी तालाबों व बावडियों को साफ किया जाएगा जिनमें पक्का टैंक, रानीताल, काली स्थान तालाब व राम कुंडी टैंक शामिल होगें।
    यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज यहां बचत भवन में 8 से 10 मई 2022 तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेले के आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक के दौरान दी।
    उन्होंने बताया कि तालाबों व बावडियों के सफाई कार्य के लिए परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभीकरण कल्याणी गुप्ता को कमेटी का अध्यक्ष व कार्यकारी अधिकारी नगर पालिका परिषद संजय तोमर को सदस्य सचिव बनाया गया है। इसके अतिरिक्त नाहन शहर के दर्जनों गैर सरकारी संस्थानों को इस कार्य के लिए जोड़ा गया है।
    उपायुक्त ने बताया कि मेले में 50 से अधिक स्टॉल स्थापित किए जाएंगे जिसमें सरकारी विभागों, गैर सरकारी संस्थाओं व औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों द्वारा विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग व आयुष विभाग द्वारा निशुल्क मल्टी स्पेशलिस्ट कैंप लगाए जाएंगे और मेले के दौरान सुबह योगा कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, मेले के दौरान सुबह 10 बजे से शाम को 4 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जिलावासियों से मेले के दौरान रक्तदान अवश्य करने की अपील की।

    उन्होंने बताया कि इस मेले के दौरान हिमाचल के अतिरिक्त अन्य प्रदेशों की संस्कृति का प्रदर्शन सांस्कृतिक संध्याओं में किया जाएगा जिसमें विभिन्न कलाकारों सहित जिला के विभिन्न स्कूल, कॉलेज व शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक संध्या में अपनी प्रस्तुती देंगे। इसके अतिरिक्त मेले के दौरान विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें पुरुष व महिला वर्ग में कबड्डी व बैडमिंटन खेलों का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार रस्सा खींच, म्यूजिकल चेयर व टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए पुलिस अधीक्षक सिरमौर ओमापति जमवाल को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है।
    उपायुक्त ने बताया कि मेले के दौरान कपड़े, पुस्तक व खिलोनों को दान करने के लिए भी स्टॉल स्थापित किया जाएगा जहां कोई भी व्यक्ति अपनी इच्छा से पुस्तक, कपड़े व खिलौने इत्यादि दान दे सकेंगे तथा गरीब व असहाय व्यक्ति व बच्चे उन चीजों को प्राप्त कर सकेंगे।
    मेंले में पेंटिंग कंपटीशन, पैरा स्पोर्ट्स व वरिष्ठ नागरिकों के लिए मनोरंजन कार्यक्रम सहित टैलेंट हंट कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, मेले के दौरान मेहंदी प्रतियोगिता, डॉग शो, बेबी शो, रंगोली प्रतियोगिता व फैशन शो का आयोजन भी किया जाएगा।
    बैठक में पुलिस अधिक्षक ओमापति जमवाल, अतिरिक्त उपायुक्त मनेश कुमार व विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा विभिन्न संस्थाओं के सदस्य उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.