Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हवा में उड़ने वाले सीएम है जयराम, आने वाले चुनाव में भाजपा को जमीन दिखाएगी जनता : हर्षवर्धन चौहान
    हिमाचल प्रदेश

    हवा में उड़ने वाले सीएम है जयराम, आने वाले चुनाव में भाजपा को जमीन दिखाएगी जनता : हर्षवर्धन चौहान

    By Himachal VartaApril 28, 2022
    Facebook WhatsApp
    पाँवटा साहिब  28 अप्रैल (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- शिलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक हर्षवर्धन चौहान ने आज पांवटा साहिब के लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता कर कहा की प्रदेश की भाजपा सरकार जनता के बीच किस मुद्दे पर वोट मांगने जाएगी। आज भाजपा पिछले दरवाजे से चहेतों को नौकरियां बांट रही हैं, तो पैसे देकर काम दफ्तरों में करवाये जा रहे हैं, भ्रष्टाचार अब पहुंच से भी बाहर हो गया है। प्रदेश में कर्मचारियों के तबादले के लिए डीओ नोट के भी पैसे लिए जा रहे हैं। जोइया मामा कहने पर कर्मचारियों की ट्रांसफर कर सत्ता की धौंस दिखाई गई। सरकार जनता के लिए बनती है और जनता सरकार को बनाती है।
     आज उसी जनता को कुर्सी पर बैठकर आंखे दिखाई जा रही है,यही है आज की भाजपा सरकार। हर्षवर्धन चौहान ने कहा की कांग्रेस पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव को एकजुटता के साथ लड़कर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल में तीसरे पार्टी का कोई जनाधार नहीं है आम आदमी पार्टी में महत्वाकांक्षी लोग जा रहे हैं, जिससे कांग्रेस पार्टी को कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। हर्षवर्धन चौहान ने जयराम ठाकुर पर हमला बोलते हुए कहा की जयराम ठाकुर हेलिकॉप्टर वाले मुख्यमंत्री हैं, वो अक्सर वहीं जातें हैं जहां उनका हेलीकॉप्टर जाता है और वह जमीन पर नही जाते। 
     ्
    पूर्व की सरकार में मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह से जयराम ठाकुर की तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि वीरभद्र लोगों से मिलते हुए कहीं और कभी भी पैदल ही निकल पड़ते थे, लेकिन वर्तमान समय के मुख्यमंत्री तो वहीं जाते हैं जहां हेलीकॉप्टर जा सकता है, उनको क्या पता कि सड़कों की हालत जमीनी स्तर पर क्या है। सड़कों के बहुत खस्ताहाल है साथ ही कहा की प्रदेश में स्कूल, अस्पतालों तथा अन्य विभागों को पद खाली चले हुए हैं और बेरोज़गारी बहुत फैल गई है ,जिससे युवा बहुत परेशान घूम रहे हैं। 
    हर्षवर्धन चौहान ने कहा की प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कर्मचारी अपनी आवाज को भी नहीं उठा सकते। पिछले दिनों शिमला में शांतिपूर्ण धरना देने वाले कर्मचारियों पर लाठियां बरसाई गई , जिसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि गिरिपार क्षेत्र का जनजातीय मुद्दा सभी सरकारों ने उठाया है। 
    अगर केंद्र सरकार जनजाति मुद्दे को घोषित करते हैं तो उसका हम स्वागत करेंगे। इस मौके पर जिला महासचिव हरप्रीत सिंह रतन, रघुवीर कपूर , अश्वनी शर्मा , शेर सिंह नेगी , रतन चौहान , प्रवेश चौहान , भरत ठाकुर , कंवर ठाकुर ,अतर सिंह पुंडीर , सोहन सिंह , गुरुदत्त सिंह चौहान और  शेर सिंह चौहान आदि मौजूद थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.