Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिलाई में चार वर्षो से ठप पड़े है विकास कार्य , भाजपा नेता तबादलों में व्यस्त : हर्षवर्धन चौहान
    हिमाचल प्रदेश

    शिलाई में चार वर्षो से ठप पड़े है विकास कार्य , भाजपा नेता तबादलों में व्यस्त : हर्षवर्धन चौहान

    By Himachal VartaApril 29, 2022
    Facebook WhatsApp

    शिलाई 29 अप्रैल (एसपी जैरथ){हिमाचलवार्ता न्यूज़ } :- हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और शिलाई विधायक ठाकुर हर्षवर्धन चौहान को उपनेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस संचालन कमेटी का सदस्य बनाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सतोन और  कफोटा पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। उसके बाद कफोटा में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार भ्र्ष्टाचार में भी पूरी तरह डूब चुकी है और महंगाई चरम पर है। अवैध खनन नशा तस्कर बढ़ रहा है , कानून व्यवस्था न के बराबर है।

    उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री कफोटा आएं थे जहां से उन्होंने झूठी घोषणाओं क़ी झड़ी लगाई और केबिनेट बैठक में एक भी घोषणा पर मुहर नही लगाई इससे ये साबित होता है है कि चार साल कुछ नही किया और चुनाव नजदीक आते ही लोगो को लोक लुभावने वादे कर रहे  है। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि रोज कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। सेकड़ो तबादले बदले की भावना से किये गए एक ही स्कूल से 5 अध्यापक के तबादले इसलिए किये क्योंकि  उन्होंने अपने हक की आवाज उठाई थी। 

    शिलाई के नेता विकास छोड़कर तबादलो में व्यस्त है और कहते है अगर तबादले रोकने है तो भाजपा में आना पड़ेगा और लोटा नमक करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल मुख्यमंत्री शिमला के महज 15 किलोमीटर दूरी के लिए सड़क मार्ग के बजाय हेलीकॉप्टर से सफर करते हैं। प्रदेश में दो हेलीकॉप्टर की सेवाएं ली जा रही हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि पूर्व में भाजपा में सड़क और पानी वाले मुख्यमंत्री हुए हैं। लेकिन जयराम ठाकुर हवा वाले मुख्यमंत्री के तौर पर जाने जाएंगे। प्रदेश में सड़कों की दुर्दशा पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। लोनिवि के पास सड़कों की मरम्मत के लिए बजट नहीं है। मुख्यमंत्री अगर सड़क मार्ग से सफर करें तो उन्हें सड़कों की माली हालत का ज्ञान होगा।
    इस मौके पर उनके साथ शिलाई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सीता राम शर्मा , जिला उपाध्यक्ष अमर कपूर , जिला महासचिव रघुबीर कपूर , जिला सचिव महेश कहोली , पूर्व कफोटा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मामराज ठाकुर , शिलाई ब्लॉक कांग्रेस महासचिव प्रवेश चौहान , गुरुदत्त चौहान अत्तर राणा , सचिव सुमेर ठाकुर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्याम कला , पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष कंवर ठाकुर , जिला  एनएसयूआई अध्यक्ष विपुल शर्मा , पूर्व जिला परिषद सदस्य जगत पुंडीर , रति राम पूर्व प्रधान बोकला , ओबीसी अध्यक्ष  रमेश शर्मा , सेवादल अध्यक्ष जितेंद्र राणा , जगत सिंह प्रधान नैनिधार , तपेन्द्र चौहान , गुलाब भंडारी , रामलाल चौहान , गुमान चौहान , मोहन चौहान , बीर सिंह चौहान गीता राम भंडारी , स्वरूप राणा  और बाबूराम चौहान सहित सेकड़ो लोग मौजूद थे। 
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.