Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सुचारु रूप से चल रही गेहूं ख़रीद , मिल मालिकों और ट्रक यूनियन के बीच उपजा विवाद हुआ खत्म : विवेक महाजन
    हिमाचल प्रदेश

    सुचारु रूप से चल रही गेहूं ख़रीद , मिल मालिकों और ट्रक यूनियन के बीच उपजा विवाद हुआ खत्म : विवेक महाजन

    By Himachal VartaApril 29, 2022
    Facebook WhatsApp

    पाँवटा साहिब 29 अप्रैल (एसपी जैरथ) {हिमाचलवार्ता न्यूज़} :-
    उपमंडल दंड़ाधिकारी पांवटा साहिब विवेक महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि धौलाकुआं गेहूं ख़रीद केंद्र में किसानों से गेहूं ख़रीद सुचारु रूप से की जा रही है। उन्होंने बताया कि धौलाकुआं गेहूं ख़रीद केंद्र में मिल मालिकों तथा ट्रक यूनियन के बीच किराये की विसंगतियों को लेकर मामला उठाया गया था, जिस कारण ख़रीदी गई गेहूं को आगे मिल मालिकों तक पहुँचाने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।

    इन विसंगतियों के सम्बन्ध में महाजन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई जिसमें ट्रक यूनियन तथा मिल मालिकों व संबंधित विभागों के अधिकारियों से सभी विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपमंडल दंड़ाधिकारी ने बताया कि बैठक के दौरान मिल मालिकों तथा ट्रक यूनियन के बीच समन्वय स्थापित होने के उपरांत निर्णय लिया गया कि सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर ही ट्रांसपोर्टेशन की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की सुविधा के लिए जिला सिरमौर में गत वर्ष तीन नए गेहूं व धान ख़रीद केन्द्र स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, धौलाकुआं में एक और नए गेहूं व धान ख़रीद केन्द्र के लिए 100 बीघा ज़मीन का चयन नेशनल हाईवे के समीप किया गया है, जिसमें गेहूं की ख़रीद का कार्य सुचारु रूप से किया जा रहा है तथा भविष्य में यहाँ धान की ख़रीद भी की जाएगी ताकि किसानों को घर-द्वार पर सुविधा मुहैया कराई जा सके।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.