Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»पंचायत में हुई घटना में छह दोषी, एसडीएम से मिले हिन्दू संगठन के लोग
    हिमाचल प्रदेश

    पंचायत में हुई घटना में छह दोषी, एसडीएम से मिले हिन्दू संगठन के लोग

    By Himachal VartaApril 30, 2022
    Facebook WhatsApp

    पाँवटा साहिब  30 अप्रैल (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :-उपमंडल दंड़ाधिकारी पांवटा साहिब विवेक महाजन ने गत रात्रि पांवटा साहिब की क्यारदा पंचायत में भैस के कटडे को काटे जाने की घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी तक इस घटना में संलिप्त छः दोषियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि जहाँ इस घटना को अंजाम दिया गया, उस कमरे को सील कर दिया गया है ताकि घटना स्थल पर किसी भी प्रकार छेड़खानी न की जा सके।

     

    उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अमन-शांति व सद्भावना बनाए रखने की अपील की। विवेक महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि गत रात्रि सूचना प्राप्त हुई थी की पांवटा साहिब के क्यारदा में एक पशु का वध किया गया है। यह सूचना प्राप्त होने के उपरांत प्रशासन व पुलिस तथा पशु चिकित्सकों की टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुँची जहाँ काटे गए पशु को मौके से बरामद किया गया था। 

    डॉक्टरों द्वारा उस पशु का पोस्टमार्टम किया गया जिसमें पाया गया कि यह पशु भैंस का बच्चा कटडा है। उन्होंने बताया कि आज विभिन्न संगठनों से चर्चा की गई तथा उनके विचारों को शांतिपूर्वक सुना गया। विवेक महाजन ने कहा कि इस मामले में संलिप्त किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, जिसके मद्देनज़र एक कमेटी का भी गठन किया गया है ताकि मामले की पूरी तरह जाँच सुनिश्चित हो सके।

    यह कमेटी एक सप्ताह में मामले से जुड़ी सभी जानकारी एकत्रित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी, जिसके आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.