Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»औषधीय गुणों से भरपूर प्राकृतिक फल ‘काफल’ का मार्किट में मिल रहा अच्छा दाम
    हिमाचल प्रदेश

    औषधीय गुणों से भरपूर प्राकृतिक फल ‘काफल’ का मार्किट में मिल रहा अच्छा दाम

    By Himachal VartaMay 6, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 06 मई (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- हिमाचल के जंगलों में अनेक प्राकृतिक फल पाए जाते हैं जो हमें स्वाद के साथ-साथ औषधीय गुणों का भी लाभ देते हैं। इन फलों के पकने का समय भी अलग अलग होता है। हिमाचल के मंडी जिला में मई के महीने में जंगलों में ऐसा फल पककर तैयार होता है जिसका नाम काफल है।

    जंगली फल काफल अब मंडी शहर में पहुंचना शुरू हो गया है। काफल के औषधीय गुणों के बारे में जानकारी देते हुए आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. ओमराज ने बताया कि काफल में कैल्शियम, जिंक, फास्फोरस पाया जाता है जो शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी है। उन्होंने बताया कि काफल पेट की जलन, गर्मी व डायरिया के लिए बहुत लाभकारी है।

    वहीं, काफल गर्मी के दिनों में शरीर के इलेक्ट्रोलाइट को बनाए रखता है। बाजार में काफल 200 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। काफल विक्रेताओं का कहना है कि वे हर वर्ष काफल लेकर शहरों में पहुंचते हैं।

    विक्रेताओं का कहना है कि 1 महीने तक काफल का सीजन चलता है और कई परिवारों की रोजी-रोटी भी इससे जुड़ी होती है। वहीं चंडीगढ़ से मंडी घूमने आए पर्यटक भूपेंद्र नागपाल ने मंडी शहर में काफल का स्वाद चखकर कहा कि उन्होंने पहली बार यह फल खाया है और यह बहुत ही स्वादिष्ट है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.