Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»रेडक्रॉस मेले के दौरान खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भाग लें युवा – राम कुमार गौतम
    हिमाचल प्रदेश

    रेडक्रॉस मेले के दौरान खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भाग लें युवा – राम कुमार गौतम

    By Himachal VartaMay 6, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन 06 मई{हिमाचलवार्ता न्यूज़ }: – जिला सिरमौर के नाहन में 08 से 10 मई 2022 तक आयोजित किए जाने वाले रेडक्रॉस मेले के दौरान ‘‘रेडकॉ्रस – फिट इडिंया टूर्नामेंट’’ कार्यक्रम के तहत खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
    यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने देते हुए युवाओं से इस दौरान खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आहवान किया है। उन्होंने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिताओं के अतंर्गत 8 मई को प्रातः 7 बजे वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन केवल पुरुष वर्ग के लिए चंबा ग्राउंड नाहन में होगा। इस प्रतियोगिता में सभी मैच बेस्ट ऑफ थ्री के होंगे जबकि केवल फाइनल मैच बेस्ट ऑफ फाइव का होगा। प्रतियोगिता करवाने के लिए टीमों को आमंत्रित करने का प्रबंधन जिला वॉलीबॉल संघ के माध्यम से किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के लिए प्रवेश शुल्क 500 रुपए प्रति टीम होगा तथा विजेता को 11000 रूपये तथा उपविजेता को 5100 रूपये की राशि ट्रॉफी के साथ प्रदान की जाएगी।
    इसी प्रकार, कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन पुरुष व महिला वर्ग के लिए 9 मई को प्रातः 7 बजे चौगान मैदान में किया जाएगा। प्रतियोगिता हेतु टीमों को आमंत्रित करने का प्रबंधन जिला कबड्डी संघ द्वारा किया जाएगा तथा विजेता को 11000 रुपए तथा उपविजेता को 5100 रुपए की राशि ट्रॉफी के साथ प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, 9 मई को ही पुरुष वर्ग के लिए चौगान मैदान में प्रातः 11 बजे रस्साकस्सी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें पुलिस छठी भारत आरक्षी वाहिनी, जेल पुलिस तथा हिमाचल गृह रक्षक के दल भाग लेंगे। अन्य दल भी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। विजेता को 11000 रुपए तथा उपविजेता को 5100 रुपए की राशि ट्रॉफी के साथ प्रदान की जाएगी।
    उन्होंने बताया कि टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन 9 व 10 मई को इंडोर स्टेडियम चंबा ग्राउंड में किया जाएगा, जिसमें पुरुष व महिलाओं के लिए अंडर 11, अंडर 15, अंडर 19 तथा वरिष्ठ व 45 वर्ष से अधिक वर्ग के लिए प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसके लिए मिक्स्ड डबल, पुरुष डबल के लिए 200 रुपए प्रति टीम, व 45 वर्ष से अधिक वर्ग के लिए 200 रुपए प्रति खिलाड़ी, सीनियर और अंडर-19 वर्ग के लिए 150 रुपए प्रति खिलाड़ी और अंडर-11 व अंडर-15 वर्ग में 100 रूपये प्रति खिलाडी शुल्क रखा गया है।
    इसी प्रकार, टेबल टेनिस में प्रत्येक वर्ग के विजेता का 1500 रुपए, उपविजेता के 900 रुपए तथा तीसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को 700 रुपए का इनाम ट्रॉफी के साथ दिया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन इन्डोर स्टेडियम चंबा ग्राउंड में 8 से 10 मई तक रखा गया है जिसमें पुरुष तथा महिला वर्ग हेतु सिंगल व डबल प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः 6ः30 से 10ः30 तथा सांय 4 बजे से किया जाएगा, जिसके लिए प्रवेश शुल्क 21 वर्ष से कम आयु वर्ग के लिए 200 रुपए तथा 21 वर्ष से अधिक आयु के लिए 500 रूपये रखा गया है। इसके अतिरिक्त, शतरंज व एथ्लेटिक्स में लंबी दूरी व कम दूरी की दौड का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए प्रत्येक वर्ग के विजेता को 1500 रूपये उप विजता को 900 रूपये व तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडी को 700 रूपये का नगद ईनाम व ट्रॉफी दी जाएगी।
    उपायुक्त ने बताया कि मेले में पेंटिंग कंपटीशन, पैरा स्पोर्ट्स व वरिष्ठ नागरिकों के लिए मनोरंजन कार्यक्रम सहित टैलेंट हंट कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, मेले के दौरान मेहंदी प्रतियोगिता, डॉग शो, बेबी शो, रंगोली प्रतियोगिता व फैशन शो का आयोजन भी किया जाएगा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.