Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर में 14 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन
    हिमाचल प्रदेश

    सिरमौर में 14 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन

    By Himachal VartaMay 7, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन {राजीव कुमार भटनोर } 7 मई{हिमाचलवार्ता न्यूज़ }: – जिला सिरमौर में 14 मई, 2022 को जिला न्यायालय व अधीनस्थ न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरमौर आर.के. चौधरी एवं सचिव माधवी सिंह ने दी।
    आर.के. चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, शिमला के निर्देश पर हिमाचल प्रदेश के सभी जिला न्यायालय व अधीनस्थ न्यायालय में 14 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में वैवाहिक मामले, मोटर दुर्घटना दावा, बैंक चौक बाउंस के मामले, श्रम कानून, बैंक लोन, बिजली व पानी बिल भुगतान के मामले, राजस्व मामले, भूमि अधिग्रहण एवं समाधेय अपराध समेत कई अन्य प्रकार के मामलों का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दिन जिला न्यायालय सिरमौर स्थित नाहन, न्यायालय परिसर पांवटा साहिब, राजगढ़ एवं शिलाई में भी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
    अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर ने आम जनता से अनुरोध किया है कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करें एवं किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरमौर के हेल्पलाईन नंबर 01702-224749 पर संपर्क करें।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.