Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»8 मई से 5 जून तक सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्रित करने हेतु चलाया जाएगा विशेष अभियान – उपायुक्त
    हिमाचल प्रदेश

    8 मई से 5 जून तक सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्रित करने हेतु चलाया जाएगा विशेष अभियान – उपायुक्त

    By Himachal VartaMay 7, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन 07 मई{राजीव कुमार भटनोर } {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }: – जिला सिरमौर में 8 मई से 5 जून तक सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्रित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने सिंगल यूज प्लास्टिक के सड़क निर्माण में उपयोग हेतु आज यहां आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
    उन्होंने कहा जिला सिरमौर में सभी नगर परिषद एवं पंचायतों के प्रधान, उप प्रधान, पार्षद व सदस्य सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्रित करने के लिए 8 मई से 5 जून पर्यावरण दिवस तक विशेष अभियान चलाएंगे और एकत्रित प्लास्टिक को लोक निर्माण विभाग द्वारा स्थापित एकत्रीकरण केंद्रों में जमा करवाएंगे।
    उपायुक्त ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में डोर-टू-डोर कलेक्शन को बढ़ाने के साथ-साथ सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्रित करना भी सुनिश्चित करें। इसी प्रकार, ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतें अपने स्तर पर सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्रित करने व पॉलिब्रिकस तैयार करने के लिए विशेष अभियान चलाएं और एकत्रित प्लास्टिक को लोक निर्माण विभाग के नजदीकी उपमंडल या अनुभाग स्तर पर बनाए गए प्लास्टिक एकत्रीकरण केंद्र में जमा करवाना सुनिश्चित करें ताकि प्लास्टिक का उपयोग सड़क निर्माण की गतिविधियों में किया जा सके।
    इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल, जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद नाहन संजय कुमार, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद पांवटा साहिब अजमेर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.