Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»विकास और जन सेवा ही हमारा लक्ष्य: डा. बिन्दल
    हिमाचल प्रदेश

    विकास और जन सेवा ही हमारा लक्ष्य: डा. बिन्दल

    By Himachal VartaMay 10, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 10 मई {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:- नाहन विधानसभा क्षेत्र ने शिक्षा, स्वास्थ्य और पशुपालन में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं विकास और जन सेवा ही हमारा लक्ष्य: डा. बिन्दल

    विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हि.प्र. विधानसभा डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि हमारा लक्ष्य नाहन निर्वाचन क्षेत्र का विकास और जनसेवा है। जनता की सेवा और विकास कार्यों के लिए हम अथक दिन-रात कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और प्रदेश की जय राम ठाकुर सरकार के आशीर्वाद से नाहन विधानसभा क्षेत्र की दशा और दिशा काफी हद तक बदल गई है। नाहन निर्वाचन क्षेत्र आज विकास व जन सेवा के रास्ते पर सरपट दौड़ रहा है।
    डा. बिन्दल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर ने नाहन विधानसभा क्षेत्र की जनता को अनेक तोहफे दिए हैं जिसके लिए सामान्य जन मानस व भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई और जयराम ठाकुर सरकार का कोटि-कोटि आभार।
    डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि कौलांवाला भूड़ के रीगड़वाला में नई प्राथमिक पाठशाला, राजकीय प्राथमिक पाठशाला कून का स्तरोन्नयन होकर राजकीय माध्यमिक पाठशाला बनने के अलावा राजकीय माध्यमिक पाठशाला देवका, राजकीय माध्यमिक पाठशाला नलका और राजकीय माध्यमिक पाठशाला कोदेवाला को स्तरोन्नत कर उच्च विद्यालय का दर्जा प्रदान किया गया है।
    इसी प्रकार राजकीय उच्च विद्यालय बोहलियों, राजकीय उच्च विद्यालय जंगलाभूड़ और राजकीय उच्च विद्यालय टोकियों को वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल का दर्जा दिया गया है।
    एक बार में सात स्कूलों का अपग्रेड होना व नये स्कूल का खुलना यह केवल भाजपा सरकार की देन है जिसके लिए डा. बिन्दल की ओर से सक्षम प्रयास हुए हैं।
    नाहन विधानसभा क्षेत्र के तीन स्थानों पर नई वैटनरी डिस्पैंसरियांे का खोला जाना किसानों के लिए तोहफे से कम नहीं है। देवका-पुड़ला, क्यारी और संभालका में तीन नई डिस्पैंसरियां स्वीकृत हुई हैं जिसके लिए इलाकावासियों को बधाई।
    रामपुर-भारापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाया गया है। याद रहे कि कांग्रेस ने इस प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का दर्जा घटा कर डिस्पैंसरी बना दिया था, बड़े लंबे समय और संघर्ष के बाद यह वापिस प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बन पाया था और डा. राजीव बिन्दल के प्रयासों से जयराम ठाकुर सरकार ने इसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाया है।
    डा. बिन्दल ने स्वास्थ्य, शिक्षा और पशुपालन संस्थाओं की कैबिनेट अप्रूवल के लिए मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर और प्रदेश की भाजपा सरकार का आभार जताया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.