Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»अपने ही घर में बेबस है दिव्यांग महिला , भाई भाभी ढा रहे जुल्म , मीडिया के हस्तक्षेप के बाद जागा प्रशासन
    हिमाचल प्रदेश

    अपने ही घर में बेबस है दिव्यांग महिला , भाई भाभी ढा रहे जुल्म , मीडिया के हस्तक्षेप के बाद जागा प्रशासन

    By Himachal VartaMay 10, 2022
    Facebook WhatsApp
    पाँवटा साहिब 10 मई (एसपी जैरथ){हिमाचलवार्ता न्यूज़ } :- पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 9 में एक महिला अपने ही परिवार के शोषण का शिकार हुई है और कैदियों जैसी जिंदगी गुजार रही है। अंधी और बेबस बीमार महिला पिछले कई दिनों से भूखी प्यासी बताई जा रही है। पांवटा साहिब के कृपाल शीला रोड पर एक महिला भाई भाभियों के शोषण का शिकार हो रही है। पिता की संपत्ति जिसमें इस महिला रीता देवी का बराबर का अधिकार है उससे भी उसे वंचित करने का प्रयास किया जा रहा है। घर के मुख्य द्वार पर ताला लगाया गया है और यह महिला शनिवार से भूखी प्यासी घर में कैद बताई जा रही है।
    अब स्थानीय महिलाओं ने इस महिला पर हो रहे शोषण के खिलाफ आवाज उठाते हुए इस महिला के भाई और भाभियों को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है कि या तो वह इसका इलाज करवाएं इसको समय पर खाना पीना उपलब्ध करवाएं अन्यथा पुलिस और प्रशासन का सहारा लेकर उन पर मुकदमे में भी दर्ज करवाए जा सकते हैं। बता दें कि इस महिला का नाम रीता देवी पुत्री जगदीश है इसकी उम्र करीब 50 वर्ष है। आंखों से बिल्कुल दिखाई नहीं देता हालांकि इलाज करवाएं तो देख सकेगी। पिछले कई महीनों से बेहद बुरी हालत में दिन गुजार रही है।
     भाई भाभियों ने पिता की संपत्ति पर कब्जा करने के लिए मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया है। देखभाल के लिए कोई है नहीं और अगर कोई मदद को आता है तो उससे झगड़ा किया जाता है। वहीं पड़ोस की महिलाओं ने बताया कि एक व्यक्ति पिछले 6 महीनों से इसकी सेवा कर रहा है। इसे दवा और रोटी लाकर दे रहा है , लेकिन उसके साथ भी भाई और भाभी ने मारपीट की और अब उसका सहारा भी छीन लिया गया है। 
    वही इस बारे में जब एसडीएम विवेक महाजन से बात की गई तो उन्होंने कहा कि महिला की मदद के लिए हर प्रयास किया जाएगा। मेडिकली हेल्प के साथ-साथ लीगल मदद भी मुहैया करवाई जाएंगी ताकि उन्हें उनका अधिकार मिल पाए। उन्होंने कहा कि अगर उनके परिवार के लोग उनका ध्यान नहीं रखेंगे तो जो भी कार्रवाई बनती है वह की जाएगी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.