Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नाहन में भगवान बुद्ध की प्रतिमा होगी स्थापित-डा. बिन्दल
    हिमाचल प्रदेश

    नाहन में भगवान बुद्ध की प्रतिमा होगी स्थापित-डा. बिन्दल

    By Himachal VartaMay 12, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 12 मई {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:-धरोहर एवं ऐतिहासिक नाहन शहर में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर 16 मई को भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। नाहन में महात्मा बुद्ध की प्रतिमा की स्थापना का अवसर नाहन जनपद के हजारों-लाखों लोगों के साथ महात्मा बुद्ध के अुनयाइयों के लिए किसी ऐतिहासिक पल से कम नहीं रहेगा।
    डा. बिन्दल ने बताया कि नाहन के महिमा लाईब्रेेरी परिसर में महात्मा बुद्ध की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। उन्होंने कहा कि 16 मई को प्रातः 10 बजे इस प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।
    डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि भगवान बुद्ध को आध्यात्म, अहिंसा, प्रेम और वात्सल्य का आधार माना जाता है। गौतम बुद्ध जी ने संपूर्ण मानवता को अहिंसा और प्रेम का जो संदेश दिया वह अपने आप में अद्वितीय है। महात्मा बुद्ध वह महापुरूष थे जिन्होंने न केवल भारत अपितु विश्व को शांति, सदभाव, भाईचारा और अहिंसा का संदेश देकर विश्व का कल्याण किया।
    डा. बिन्दल ने कहा कि धरोहर शहर नाहन के सौंदर्यकरण के निरंतर प्रयास जारी हैं। नाहन में रानी झांसी, महाराणा प्रताप, डा. भीमराव अम्बेडकर, स्वामी विवेकानंद जी जैसे देश भक्त और महापुरूषों की प्रतिमाएं प्रतिमा स्थापित की गई हैं। इस कड़ी में अब नाहन में भगवान  बुद्ध की प्रतिमा लगाई जा रही है।
    डा. बिन्दल ने कहा कि भाजपा सरकार के साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में विभिन्न विकास कार्यों के साथ नाहन शहर का सौंदर्यकरण किया गया है, धरोहर स्थलों का सुंन्दर बोर्ड बनाकर जन समर्पित किया गया है। शहर में उपलब्ध स्थलांें के अनुरूप छोटे-छोटे पार्क बनाए जा रहे है जिसमें माल रोड़ स्थित सुंदर पार्क, गोविंद गढ़ मोहल्ला में बच्चों का पार्क, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के समीप पार्क, लखदाता पीर के समीप पार्क और नाहन के समीप नैचर पार्क का बनना अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.