पांवटा साहिब 21मई ( हिमाचलवार्ता न्यूज) पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आतंकवाद विरोधी दिवस के उपलक्ष पर आज यहां एस डी एम कार्यालय में विवेक महाजन ने अधिकारियों और कर्मचारियों को आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने तथा मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शान्ति, सामाजिक सद्भाव, सूझबूझ कायम करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आतंकवाद विरोधी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आंतकवाद और हिंसा के मार्ग से दूर रखना, शान्ति और मानवता का संदेश फैलाना, लोगों को आतंकवाद के विरूद्ध जागरूक करना, एकता को बढ़ावा देना, युवाओं में देश भक्ति जगाना और मानवीय जीवन मूल्यों को खतरा पहूंचाने वाली विघटनकारी शक्तियों के विरूद्ध लड़ने के लिए प्रेरित करना है।
Breakng
- प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
- 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
- जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
- 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
- सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
- सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
Saturday, October 10
