पाँवटा साहिब 22 मई (एसपी जैरथ){हिमाचलवार्ता न्यूज़ } :- चंडीगढ़ देहरादून नेशनल हाईवे पांवटा साहिब के अग्रसेन चौक के समीप ट्रक और बस की जोरदार टक्कर होने से चालक गाम्भीर रूप से घायल हो गया है। वहीं ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।
जानकारी अनुसार पांवटा साहिब के अग्रसेन चौक के समीप देर रात बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया ओर ट्रक चालक भागने में कामयाब हो गया।
गनीमत यह रही कि जोरदार टक्कर में अन्य सवारियों को ज्यादा चोटें नहीं आई। सूचना मिलते ही आसपास के लोग इकट्ठे हुए,ओर जाम को खुलवाने का प्रयास किया। वहीं घायल बस चालक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उनको उपचार दिया गया
